दीपिका-रणवीर से पहले इन स्टार्स ने की थी इटली में शादी !

    दीपिका-रणवीर से पहले इन स्टार्स ने की थी इटली में शादी !

    इटली दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। देश दुनिया से लोग यहां घूमने आते हैं, अपनी छुट्टियां यहीं बिताना पसंद करते हैं। लेकिन अब इटली सिर्फ घूमने के लिए नहीं बल्कि चोरी-छुप्पे शादी के लिए भी जाना जाता है। हमारे बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स हैं जिन्होंने इटली में जा कर चोरी से शादी कर ली।

    रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

    रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने भी सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 21 अप्रैल 2014 को इटली में शादी कर ली थी। इनकी शादी इतने गुप-चुप तरीके से हुई थी कि आज तक दोनों की एक भी फोटो बाहर नहीं आई है। शादी में आये करीबी मेहमान और दोस्तों को फोन के इस्तेमाल तक से मना कर दिया गया था। इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा करण जौहर शामिल हुए थे। इसलिए इटली हमारे बॉलीवुड स्टार्स के लिए सबसे खास जगह है। आदित्य ने इटली में रानी के लिए बिल्कुल बंगाली रीती रिवाज से शादी की थी।

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की अचानक शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। किसी को इस खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा था। फिर अनुष्का और विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर के साथ अपनी शादी की जानकारी दी। ये शादी भी रानी और आदित्य की तरह इटली में हुई थी। और इस शादी में भी दोनों के परिवार के अलावा कुछ चुनिंदा मेहमान शामिल थे। बताया तो ये भी गया कि इटली में शादी के लिए आदित्य ने ही अनुष्का और विराट को गाइड किया था।

    सुरवीन चावला और अक्षय ठाकुर 

    अनुष्का और विराट की शादी की खबर के बाद एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने भी अपनी शादी का खुलासा किया था। और सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि इन्होंने दो साल पहले ही इटली में शादी कर ली थी। इनकी इस इटली वाली शादी में भी सिर्फ परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्त शामिल हुए थे। तो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टीवी एक्टर्स के लिए भी इटली शादी के लिए सबसे बेस्ट जगह है।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 

    अब इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरे सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्मफेयर के मुताबित ये जोड़ा इस साल 10 नवम्बर को शादी करने वाला है। अब इनकी शादी की खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि दोनों अनुष्का और विराट की तरफ इटली में शादी करने वाले हैं। दोनों इटली के कोमो लेक में शादी करेंगे। ये जगह इटली की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। तो अब रणवीर और दीपिका भी इटली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।