इन 12 चीज़ों को श्रीदेवी ने बना दिया आइकॉनिक !

    इन 12 चीज़ों को श्रीदेवी ने बना दिया आइकॉनिक !

    श्रीदेवी बॉलीवुड की वो अदाकारा थीं, जिनकी सुन्दरता और परफॉरमेंस के सभी क़ायल हैं। क्रिटिक्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और दर्शकों की फेवरेट रहीं श्रीदेवी हमारे देश की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं और बॉलीवुड के सबसे ज़्यादा जगमगाते सितारों में से एक थीं। एक समय ऐसा भी था जब श्री ने बॉक्स-ऑफिस पर राज किया, अपनी अलग फैशन स्टेटमेंट बनाई और लोगों को प्रेरित किया। श्रीदेवी बड़े पर्दे पर जो भी करती थीं वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन जाती थी और सभी वैसा ही कुछ करने में लग जाते थे। जहां इस समय पूरा देश श्रीदेवी के दुनिया छोड़ जाने के शोक से उभरने की कोशिश कर रहा है वहीं हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे चीज़ों के बारे में, जिन्हें श्रीदेवी ने आइकॉनिक बना दिया।