फिल्म सरदार का ग्रांडसन के लिए अर्जुन कपूर नहीं ये एक्टर था पहली पसंद

    सरदार का ग्रांडसन के लिए अर्जुन कपूर नहीं ये एक्टर था पहली पसंद

    फिल्म सरदार का ग्रांडसन के लिए अर्जुन कपूर नहीं ये एक्टर था पहली पसंद

    अर्जुन कपूर अपनी कॉमेडी का हुनर फिल्म मुबारकां मे दिखा चुके हैं और एक बार फिर वो फिल्म सरदार का ग्रांडसन में गुदगुदाने और हंसाने के लिए आ गए हैं। फिल्म का ट्रेलर कमाल है, जिसमें उनके साथ नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म कहानी है कि एक पोता है जो अपनी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करना चाहता है। इसमें इमोशन्स और कॉमेडी दोनों ही ही है।

    लेकिन क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। फिल्म में अमरीक सिंह यानी अर्जुन कपूर के रोल के लिए सबसे पहले विक्की कौशल को अप्रोच किया गया था।

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''मेकर्स रोल के लिए पहले विक्की के पास पहुंचे थे। एक्टर को स्क्रिप्ट पसंद आई थी और उन्हें ये अपने से संबंधित भी लगी थी।'' हालांकि तारीख की वजह से वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। सोर्स ने आगे बताया, ''विक्की ने करण जौहर की तख्त के लिए पहले ही अपनी तारीख बचा कर रखी थी, तो वो सरदार का ग्रांडसन के लिए तारीख नहीं दे पाए।''

    रिपोर्ट में बताया गया कि कुछ और एक्टर्स को भी अप्रोच किया गया था लेकिन फिल्म आखिरकार अर्जुन कपूर को मिली।