जानिए क्या हुआ था उस रात जब श्रीदेवी दुनिया को कह गईं अलविदा !

    जानिए क्या हुआ था उस रात जब श्रीदेवी दुनिया को कह गईं अलविदा !

    बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी अपने फैन्स को सदमे में छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गईं। एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने में लिए श्रीदेवी दुबई में थीं और उन्होंने वहीँ पर अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मृत्यु कार्डिएक अरेस्ट से बाथरूम में हुई और उनका शरीर बाथटब में मिला। श्रीदेवी की मृत्यु को लेकर अब डिटेल्स सामने आने शुरू हो गए हैं।

    आइए आपको बताते हैं उस रात असल में क्या-क्या हुआ-

    मोहित मारवाह की शादी के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर वापिस मुंबई लौट आए थे। लेकिन उन्होंने तय किया कि वो अपनी पत्नी को सरप्राइज करेंगे।

    24 की शाम बोनी वापिस दुबई के लिए निकले और शाम 5:30 बजे श्रीदेवी के रूम पर पहुंचे। बोनी ने श्रीदेवी को जगाया और लगभग 15 मिनट बातें करने के बाद उन्हें डिनर डेट के लिए इनवाईट किया। 

    जानिए क्या हुआ था उस रात जब श्रीदेवी दुनिया को कह गईं अलविदा !

    श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं।

    15 मिनट बीतने के बाद जब वो बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी ने चेक करने के लिए बाथरूम का दरवाज़ा खड़काया। जब बोनी को कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होने ज़बरदस्ती बाथरूम का दरवाज़ा खोला।

    बोनी ने श्रीदेवी को पानी से भरे हुए बाथटब में बेहोश पाया और उन्हें होश में लाने की कोशिश करने लगे। जब बोनी कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने अपने एक दोस्त को बुलाया। श्रीदेवी को पास के ही राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया

    जब हॉस्पिटल में श्रीदेवी को मृत घोषित कर दिया गया तो बोनी ने पुलिस को इस की जानकारी दी। श्रीदेवी के शरीर को जनरल डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेंसिक मेडिसिन ले जाया गया।

    रविवार को श्रीदेवी के शरीर का पोस्टमॉर्टेम किया गया।

    सोमवार को उनका शरीर एक प्राइवेट प्लेन से मुंबई लाया जाएगा।