विशाल ददलानी ब्रेक के बाद इसलिए 'इंडियन आइडल 12' पर नहीं लौटे वापस; पैसों से जुड़ा है मामला

    विशाल ददलानी ने खुद को बताया 'महंगा जज

    विशाल ददलानी ब्रेक के बाद इसलिए 'इंडियन आइडल 12' पर नहीं लौटे वापस; पैसों से जुड़ा है मामला

    सिंगर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी को पिछले कुछ महीनों पहले तक 'इंडियन आइडल 12' को जज करते हुए देखा गया था। बाद में सिंगर ने इस शो से ब्रेक लिया और फिर कभी वापस नहीं लौटें। उस समय इसके पीछे का कारण देशभर में फैली कोरोना वायरस की दूसरी लहर थी। दरअसल, उस समय मुंबई में कोरोना वायरस की वजह से हालत काफी बिगड़े हुए थे। ऐसे में शो के सेट को मुंबई से दूर दमन में शिफ्ट कर दिया गया था। कई महीनों तक वहीं पर शो की शूटिंग की गई। लेकिन विशाल अपने पेरेंट्स की हेल्थ की वजह से कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते थे। ऐसे में उनके लिए मुंबई से दमन आना-जाना सही नहीं था। उन्होंने शो से एक ब्रेक लिया। लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटे।

    अब हाल में विशाल ने TOI से बातचीत में इंडियन आइडल से ब्रेक लेने के बारे में बात की। सिंगर ने कहा-"मेरे माता-पिता मेरी पहली प्राथमिकता हैं। इसलिए, मैंने मुंबई से बाहर जाने और उनकी देखभाल करने और घर पर सुरक्षित रहने का फैसला किया। महामारी के दौरान मेरे जीवन का पूरा ध्यान अपने माता-पिता को सुरक्षित रखना था। और शुक्र है कि हम स्वस्थ हैं और ठीक।"


    विशाल ने दोबारा शो पर वापसी न करने के बारे में कहा- "मैं कुछ महीनों के लिए दूर था, इसलिए जाहिर है, उन्हें मेरी जगह एक नया जज लाना पड़ा। शो ने एक निश्चित पैटर्न स्थापित किया और यह आर्थिक रूप से संभव नहीं था या मुझे शो में वापस लाने के लिए समझ में नहीं आया। मैं एक महंगा जज हूं और इसलिए यह मुझे फिर से वापस लाने के लिए काम नहीं करता।" विशाल की जगह अनु मलिक शो के जज बने थे।

    बता दें, विशाल ददलानी इंडियन आइडल के पिछले कई सीजन जज कर चुके हैं। लेकिन शो के 12 वें सीजन की शुरुआत के बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया और फिर कभी शो पर नहीं लौटे थे। अब वो हिमेश रेशमिया और शंकर महादेवन के साथ ‘सा रे गा मा’ जज कर रहे हैं।