फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' से फातिमा सना शेख का लुक देखकर आप उनके फैन हो जायेंगे !

    फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' से फातिमा सना शेख का लुक देखकर आप उनके फैन हो जायेंगे !

    आमिर खान की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' से एक-एक करके सभी एक्टर्स के फर्स्ट लुक आने शुरू हो गये हैं। सबसे पहले फिल्म की कास्ट का परिचय जनता से करवाया गया। फिर अमिताभ बच्चन का सबसे बड़े ठग खुदाबक्श के किरदार में पहला लुक सामने आया। अब दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का पहला लुक सामने आ गया है।

    फातिमा के किरदार का नाम ज़ाफिरा है और ये बेहद बहादुर और अच्छी निशानेबाज़ है। फातिमा को आग के बीच तीर-कमान संभालते दिखाया गया है। ज़ाफिरा एक ताकतवर फाइटर है और धनुषबाज़ी में उससे बढ़िया और कोई नहीं है। ज़ाफिरा के निशाने से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। फातिमा इस किरदार में काफी अच्छी लग रही हैं और उन्हें देखने के लिए हम सभी बेताब हैं।

    बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' इस दिवाली पर 7 नवम्बर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में फातिमा के अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ हैं।