खराब तड़का लगाकर पेश किया गया है टाइगर-श्रद्धा की 'बागी 3' का नया गाना 'दस बहाने 2.0'
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' का गाना 'दस बहाने 2.0' रिलीज हो गया है। ये फिल्म 'दस' के पुराने गाने 'दस बहाने' का नया वर्जन है। हालांकि नया गाना इतना दमदार नहीं है जिनता ऑरिजनल गाना था। नए गाने में बीट्स और बढ़ाई गई हैं जिससे गाना थोड़ा और फास्ट हो गया है।

गाने की सबसे बड़ी कमी इसका फीमेल वर्जन है। असली 'दस बहाने' गाना सुनने के बाद नया वर्जन आपको गाना कम शोर ज्यादा लगेगा। नए गाने में जहां पर तुलसी कुमार की आवाज में श्रद्धा कपूर को गाते हुए दिखाया गया है, वो कहीं से फिट बैठता नजर नहीं आता है।

गाने की वीडियो की बात करें तो टाइगर को उनके फुल स्वैग में एब्स वगैरह के साथ दिखाया गया है। श्रद्धा भी पूरे हॉट अवतार में नजर आई हैं। लेकिन गाने में दोनो की कैमिस्ट्री कम और सिर्फ बेमतलब के लटके झटके ही दिख रहे हैं।

पुराने गाने को केके और शान ने गाया था। कंपोजर विशाल और शेखर ने उन्हीं की आवाज का इस्तेमाल किया है। कुल मिलाकर 'दस बहाने 2.0' में लगाया गया तड़का कुछ ज्यादा तीखा हो गया है जो आपकी कानों को जला सकता है।

पुराने गाने को केके और शान ने गाया था। कंपोजर विशाल और शेखर ने उन्हीं की आवाज का इस्तेमाल किया है। कुल मिलाकर 'दस बहाने 2.0' में लगाया गया तड़का कुछ ज्यादा तीखा हो गया है जो आपकी कानों को जला सकता है।

फिर अगर आप सुनना चाहते हैं तो 'दस बहाने 2.0' को आप यहां सुन सकते हैं। फिल्म की बात करें तो टाइगर और श्रद्धा की ये फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें