टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ऑफिशियल ब्रेकअप, जानिए वजह!

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ऑफिशियल ब्रेकअप!

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ऑफिशियल ब्रेकअप, जानिए वजह!

    बॉलीवुड में अकसर हमें किसी न किसी के नए रिलेशलशिप और ब्रेकअप के बारे में पता चलता रहा है। अब हमारे सामने भी ऐसी ही खबर आई है। ये खबर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की है। पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद अब टाइगर और दिशा अलग हो गए हैं। हालांकि उन्होंने कभी अपने रिलेशन को सबसे सामने उजागर नहीं किया था, लेकिन बॉलीवुड में उनके रिश्तों की खबर सबको थी।

    पिंकविला साइट के मुताबिक, एक सोर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। सोर्स ने बताया, ''पिछले कुछ हफ्तों में दोनों के बीच रिलेशनशिप में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उन दोनों ने ऑफिशियली अलग होने का फैसला कर लिया। ये फैसला एक हफ्ते पहले लिया गया है। टाइगर और दिशा के आसपास के लोगों को पता था कि ये होने वाला है।''