टाइगर श्रॉफ 'गणपत' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना, 3 महीने रहेंगे इंडिया से बाहर

    टाइगर श्रॉफ 'गणपत' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना

    टाइगर श्रॉफ 'गणपत' की शूटिंग के लिए लंदन रवाना, 3 महीने रहेंगे इंडिया से बाहर

    टाइगर श्रॉफ जोर शोर से अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। हाल ही में वो यूके से वापस मुंबई आए। वो वहां हीरोपंति 2 की शूटिंग कर रहे थे। मुंबई आने के तुरंत बाद अब वो लंदन के लिए रवाना हो गए हैं और वहां वो 3 महीने तक फिल्म गणपत की शूटिंग पूरी करेंगे।

    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''टाइगर अब अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं, हाल ही में वो अपनी आने वाली फिल्म गणपत के शूट के लिए लंदन निकल गए हैं। ये उनका काफी लंबा शेड्यूल होने वाला है, वो हां 3 महीने के लिए रहने वाले हैं, सेट्स पर सब कुछ उनकी अगली फिल्म के लिए तैयार और ये काफी थका देने वाला होगा क्योंकि इस शेड्यूल में काफी एक्शन सीक्वेंस हैं।''

    टाइगर बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब उनकी इन एक्शन फिल्मों की सीक्वल भी बन रहे हैं। पहले बागी और अब हीरोपंति। गणपत में टाइगर के साथ कृति सेनन भी होंगी। दोनों एक बार फिर साथ होंगे। दोनों ने अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंति में साथ काम किया था। इस बार कृति भी एक्शन करती नजर आएंगी।