बड़ी खबर: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की सुसाइड, मोना सिंह की हुई शादी

    बड़ी खबर: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की सुसाइड

    बड़ी खबर: टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने की सुसाइड, मोना सिंह की हुई शादी

     बड़ी खबरों में आज काफी कुछ रहा। सबसे शॉकिंग न्यूज कुशल पंजाबी की रही। उन्होंने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी, जिसके बारे में शुक्रवार को खुलासा हुआ। इसके अलावा अक्षय कुमार को एक और यशराज की फिल्म मिली तो मोना सिंह ने शुक्रवार को शादी की है। यहां पढ़िए आज की बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरें।

    1. 'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह ने की शादी, सामने आईं फोटो और वीडियोज!

    'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह ने शुक्रवार को प्राइवेट तरीके से इंवेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी कर ली है। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। लेकिन इस प्राइवेट शादी की भी वीडियोज और फोटोज सामने आ गई हैं। मोना के दोस्त गौरव गेरा और रक्षंदा खान ने शादी में पहुंचे थे।

    ये शादी मुंबई के जुहू मिलीट्री क्लब में हुई है। मोना ने शादी में लाल रंग का लहंगा पहना और उसके साथ काफी गहने भी पहने। सोशल मीडिया पर उनकी काफी वीडियो और फोटो शेयर की जा रही हैं। एक वीडियो में मोना पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    2. जवानी जानेमन टीजर: रंगीन मिजाज में नजर आए सैफ अली खान, सिंगल रहने का बताया फायदा

    सैफ अली खान और तबू स्टारर फिल्म जवानी जानेमन का टीजर आ गया है। टीजर में सैफ अली खान को मस्त मौला और मिजाजी अंदाज में दिखाया गया है। टीजर एक डायलॉग से शुरू होता है जिसमें वो कहते हैं, ''शेर तब तक राजा होता है जब तक अकेला रहता है।''

    'जवानी जानेमन' के सैफ को देखकर आपको 'कॉकटेल' फिल्म याद आ सकती है। लेकिन यहां उनका कैरेक्टर उससे अलग है। सैफ यहां लड़कियों के पीछे नजर आ रहे हैं और उनका 90 का एक फेमस गाना 'ओले ओले' फिर से रिक्रिएट किया गया है। जिसका कुछ पार्ट आपको यहां सुनने को मिलेगा।

    पूरी खबर पढ़ें

    3. अर्पिता खान और आयुष शर्मा के घर आई नन्हीं परी, नाम रखा आयत शर्मा !

    आज सलमान खान के 54वें जन्मदिन पर उन्हें बहन अर्पिता से खास तोहफा मिला है। अर्पिता ने आज ही के दिन एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। अब इससे बड़ा तोहफा सलमान के लिए क्या ही हो सकता है। सलमान को उनके जन्मदिन वाले दिन एक प्यारी भांजी मिली है।

    इस खबर की जानकारी खुद आयुष शर्मा ने मीडिया को दी। आयुष को आज सुबह हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। मीडिया के पूछने पर उन्होंने बताया कि बेटी हुई है।

    पूरी खबर पढ़ें

    4. अक्षय कुमार को 'पृथ्वीराज' के बाद मिली यश राज बैनर की एक और फिल्म, इस डायरेक्टर का होगा डेब्यू

    अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म यश राज फिल्म (YRF) के बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग शुरू की है। अक्षय की ये फिल्म अभी शुरू ही हुई है कि ये खबर आई है कि उन्होंने यश राज फिल्म के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म से डायरेक्टर राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू भी करेंगे। ये एक बड़ी एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया, ''फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज मे है और 2020 के मिड में शूटिंग स्टार्ट होगी। अक्षय को ये काफी पसंद आ है और वो एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।''

    पूरी खबर पढ़ें

    5. कुशल पंजाबी ने छोड़ा सुसाइड नोट, पुलिस ने बताया पूरा वाकया

    टीवी एक्टर कुशल पंजाबी की मौत की गुत्थी अब धीरे धीरे खुल रही है। पहले उनके दोस्तों करणवीर वोहरा और चेतन हंसराज ने उनकी सुसाइड की खबर कंफर्म की। अब खुद पुलिस ने बताया कि कुशल ने खुदकुशी से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

    डीसीपी परमजीत सिंह दहिया ने इस घटना पर और जानकारी देते हुए बताया,“हां, ये सुसाइड का केस है। उनके पैरेंट्स दोपहर से ही उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनका फोन नहीं लग रहा था। उन्होंने रात तक इंतजार किया। जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो वो रात को 10.30 कुशल की बिल्डिंग पहुंचे। एक्टर घर पर अकेले थे इसलिए उनको दरवाजा तोड़ना पड़ा। उनकी बॉडी छत से लटकी पाई गई। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हमने केस दर्ज कर लिया है।”

    पूरी खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें: शादी टूटने से डिप्रेस थे कुशल पंजाबी, सुसाइड से पहले शेयर की बेटे की फोटो