बड़ी खबर: रणवीर सिंह की नई फिल्म का लुक आया सामने, क्या 2020 की सर्दियों में होगी रणबीर-आलिया की शादी?

    बड़ी खबर: रणवीर सिंह की नई फिल्म का लुक आया सामने

    बड़ी खबर: रणवीर सिंह की नई फिल्म का लुक आया सामने, क्या 2020 की सर्दियों में होगी रणबीर-आलिया की शादी?

    बड़ी खबरों में आज जहां एक तरफ रणवीर सिंह की अगली फिल्म का लुक सामने आया है। वहीं एक फिल्म में हैदराबाद रेप केस के बाद गुस्से की लहर और बढ़ा दी है। वहीं एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की डेट फिर सामने आ रही है। तो आइए आपको बताते हैं कि क्या रहीं आज की बड़ी 5 एंटरटेनमेंट की खबरें।

    1. फिल्ममेकर ने दिया विवादित बयान कहा, रेप से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना चाहिए कंडोम !

    हैदराबाद रेप केस के बाद देश गुस्से से उबल रहा है और पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है। लेकिन इस बीच साउथ फिल्ममेकर डेनियल श्रवण की रेप जैसे मामलें पर टिप्पणी लोगों के गुस्से को और बढ़ा रही है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि पुलिस को फोन करने या 100 डायल करने के बजाय, महिलाओं को सुरक्षा के लिए कंडोम ले जाना चाहिए और बलात्कारियों के साथ सहयोग करना चाहिए, ताकि हत्या होने से बचा जा सके"। 

    उसी पोस्ट में, श्रवण ने यह भी लिखा कि सरकार को "बलात्कार को वैध बनाना चाहिए और बलात्कार पर लड़कियों को शिक्षित करना चाहिए। हालांकि ये पोस्ट डिलीट की जा चुकी है।

    पूरी खबर पढ़ें

    2. क्या आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 की सर्दियों में कर रहे हैं शादी?

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जबसे एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। उसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया है। इतना की सोशल मीडिया पर तो उनकी सगाई का एक नकली कार्ड भी काफी वायरल हो गया था। जबकि उसमें काफी गलतियां थीं।

    हर कोई यही जानना चाहता है कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अब ये सामने आया है कि दोनों नवंबर या दिसंबर 2020 में शादी कर सकते हैं। 

    पूरी खबर पढ़ें

    3. कंफर्म: संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं कार्तिक आर्यन!

    बॉलीवुड की अफवाहें आग की तरह फैलती हैं। यानी बॉलीवुड की खबरें जबतक कंफर्म न हो जाएं, वो अफवाह ही रहती है। इसी तरह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्मों को लेकर भी कई तरह की खबरें उड़ती रहती हैं। इस कड़ी में नया अपडेट ये है कि कार्तिक आर्यन संजय लीला भंसाली के साथ उनकी किसी फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।

    खबरें थीं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में कार्तिक आर्यन आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे। लेकिन आगे ये कहा गया कि कार्तिक की डेट्स की दिक्कतों की वजह से वो भंसाली की फिल्म में नहीं आ सके।

    पूरी खबर पढ़ें

    4. अक्षय कुमार ने किया खुलासा, बताया क्यों बड़े डायरेक्टर्स नहीं करते उनके साथ काम !

    बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अपनी शानदार फिल्मों में लिए जाने जाते हैं। लेकिन अक्षय ज़्यादातर नए डायरेक्टर्स के साथ फिल्म करते हैं। उनकी फिल्म गुड न्यूज़ के डायरेक्टर राज मेहता भी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। अब इसके पीछे के कारण का अक्षय ने खुलासा किया है।

    अक्षय ने बताया कि वो नए डायरेक्टर के साथ इसलिए काम करते हैं क्योंकि उन्हें बड़े डायरेक्टर अपनी फिल्मों में कास्ट ही नहीं करते। उन्होंने कहा कि जब बड़े डायरेक्टर्स आपको फिल्म में नहीं लेते हैं तो आपको अपनी जर्नी खुद शुरू करनी पड़ती है। 

    पूरी खबर पढ़ें

    5. अपनी अगली फिल्म 'जयेश भाई' में गुजराती छोकरा बने रणवीर सिंह, फर्स्ट लुक आया सामने

    रणवीर सिंह की एक और फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का लुक सामने आ गया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से छा भी गया है। फिल्म में रणवीर का रोल एक गुजराती लड़के का है। वो इस नए लुक में एकदम गुजराती छोकरा बने हुए हैं। उन्होंने नारंगी रंग की प्रिंटिड पोलो नेक टी-शर्ट और एक फेडेड जीन्स पहनी है। हेयरस्टाइल भी काफी अलग है और हल्की सी मूछें भी नजर आ रही हैं।

    रणवीर काफी चौंकने वाले अंदाज में खड़े हैं और पीछे घूंघट में खड़ी सभी औरतों को रोक रहे हैं। सभी औरते भीं गुजराती परिधान में दिख रही हैं। रणवीर सिंह ने खुद ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''जयेश भाई हैं एकदम जोरदार!''

    पूरी खबर पढ़ें