बड़ी खबर: क्या इस बायोपिक में नजर आएंगे शाहरुख खान, स्वरा भास्कर ने ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर को लताड़ा

    बड़ी खबर: क्या इस बायोपिक में नजर आएंगे शाहरुख खान

    बड़ी खबर: क्या इस बायोपिक में नजर आएंगे शाहरुख खान, स्वरा भास्कर ने ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर को लताड़ा

    आज की बड़ी खबरों में खान्स छाए रहे। जहां सलमान की खबर आई कि वो कबीर खान के साथ चौथी फिल्म बनाने जा रहे हैं तो शाहरुख की और फिल्म की खबर सामने आई। वहीं स्वरा भास्कर ने क्यों ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर को क्यों लताड़ा। यहां पढ़िए आज की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरें।

    'बजरंगी भाईजान' के डायरेक्टर के साथ चौथी फिल्म बनाने जा रहे हैं सलमान खान?

    सलमान खान की एक फिल्म आती नहीं कि उनके फैन्स उनकी अगली फिल्मों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हाल ही में सलमान खान 'दबंग 3' में नजर आए थे और अब वो फिल्म 'राधे: द मोस्ट वांटेड' की शूटिंग में बिजी है। अब सलमान की एक और फिल्म की खबरें सामने आ रही हैं और वो भी उस डायरेक्टर के साथ जिसके साथ वो तीन फिल्में बना चुके हैं। खबर है कि सलमान खान और कबीर खान एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''कबीर ने सलमान खान को कुछ आइडिया सुनाया है, जिसे लेकर सलमान खान एक्साइटेड हैं लेकिन अभी सलमान फाइनल नैरेशन का इंतजार कर रहे हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    2. इस फिल्म में साथ काम करने वाले हैं शाहरुख खान और फातिमा सना शेख?

     शाहरुख की फिल्म को लेकर एक और लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शाहरुख रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म 'सैलूट' में नजर आ सकते हैं। ये फिल्म राकेश शर्मा की एक बायोपिक है। राकेश शर्मा भारत की तरफ से अंतरिक्ष में जाने पहले व्यक्ति थे।

    इस रिपोर्ट में तो ये भी बताया गया है कि शाहरुख के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स को फातिमा का पिछला काम पसंद आया है।

    पूरी खबर पढ़ें

    3. 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर को कहा 'सस्ती चीज' तो एक्ट्रेस ने ऐसे लताड़ा

    जेएनयू हिंसा के बाद से ही तमाम बॉलीवुड एक्टर्स अपनी राय सामने रख रहे हैं। इनमें से एक स्वरा भास्कर भी हैं जो पूरी बेबाकी से सोशल मीडिया पर जेएनयू हिंसा को लेकर सवाल उठा रही हैं लेकिन 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने उन्हें इस बात के लिए टारगेट किया है। उन्होंने ट्वीट कर स्वरा भास्कर को सस्ती चीज कहा है। स्वरा ने भी राज की बात का मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद राज ने उनसे माफी भी मांगी।

    स्वरा ने राज को लिखा, ''अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर।''

    पूरी खबर पढ़ें

    4. सलमान ने बताया कि आमिर और शाहरुख़ के साथ वो कब कर सकते हैं काम!

    सलमान, शाहरुख़ और आमिर, बॉलीवुड के इन तीनों खान्स को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक ऐसा सपना है जो हर बॉलीवुड फैन ने कभी न कभी ज़रूर देखा है। लेकिन ये सपना आजतक सच हो नहीं पाया। पिछले 10 सालों में हिट्स की झड़ी लगा देने वाले सलमान से हाल ही में ये सवाल पूछा गया कि क्या कभी तीनों खान्स स्क्रीन पर एक साथ नज़र आ सकते हैं? क्या ये जादू कभी पॉसिबल है? तो सलमान ने जवाब देते हुए बताया कि ये कैसे संभव हो सकता है! 

    पिंकविला को इंटरव्यू देते हुए सलमान ने बताया, ‘पहले तो इसके लिए बहुत ज्यादा बड़ा बजट चाहिए होगा और इसके लिले हमें कम से कम 20 हज़ार से ज्यादा थिएटर चाहिए होंगे कवरेज के लिए। और इस समय हमारे पास बमुश्किल 5000-6000 स्क्रीन्स हैं। अब ऐसी बड़ी फिल्म को चलाने के लिए हमें बहुत साड़ी स्क्रीन्स चाहिए होंगी। तब जा के हम ऐसा कर सकते हैं!’ 

    पूरी खबर पढ़ें

    5. इरफ़ान खान के जन्मदिन पर 'अंग्रेजी मीडियम' के मेकर्स ने दिया तोहफा, शेयर किया उनका एक और लुक!

    करीना कपूर और इरफ़ान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ उन फिल्मों में से है जिनका इंतज़ार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है। और हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से इन दोनों एक्टर्स का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था जिसे फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। आज इरफ़ान खान के जन्मदिन पर फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने उर्फान के फैन्स और फॉलोअर्स के लिए तोहफे के तौर पर फिल्म से उनका एक और लुक शेयर किया है। 

    इस बार इरफ़ान, एक्ट्रेस राधिका मदन के पिता का किरदार निभाएंगे जबकि करीना एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और लन्दन के कुछ हिस्सों में हुई है।

    पूरी खबर पढ़ें