बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी तो अक्षय और रोहित शेट्टी में हुई तगड़ी लड़ाई !

    बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी

    बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी तो अक्षय और रोहित शेट्टी में हुई तगड़ी लड़ाई !

    बॉलीवुड के गलियारे से आज कई बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। कल अपनी नई बैल बोटम अनाउंस करने के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज़ डेट बदल सकती है। इसके अलावा आज नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मोतीचूर-चकनाचूर से जुड़ी भी खबरे सुर्ख़ियों में बनी हुई है। आज अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो यहां पढ़िए

    आज की 5 बड़ी खबर

    दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आयेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी

    बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी तो अक्षय और रोहित शेट्टी में हुई तगड़ी लड़ाई !

    रणवीर सिंह के साथ इस साल गली बॉय में एमसी शेर का किरदार निभा कर पॉपुलर हुए एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट के ऑफर्स हैं। इस लिस्ट में करण जौहर की अगली फिल्म भी शामिल है। खास बात ये है कि इस फिल्म में सिद्धांत दीपिका पादुकोण के ऑपोजिट नज़र आ सकते हैं। फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन ये बताया गया है कि ये फिल्म शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे। शकुन इससे पहले फिल्म कपूर एंड संस और एक मैं और एक तू डायरेक्ट कर चुके हैं।

    श्वेता तिवारी ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी

    बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी तो अक्षय और रोहित शेट्टी में हुई तगड़ी लड़ाई !

    पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने वाली श्वेता तिवारी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्वेता ने अपनी शादी के बारे में बताया कि उन्हें ज़हरीले घाव से बाहर निकलना था। और अब वो खुश होने का दिखावा नहीं कर रही हैं। बल्कि वास्तव में खुश हैं। साथ ही अपनी नए शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। श्वेता के मुताबिक उनकी दूसरी शादी भी टूट चुकी हैं और अब वो अपने बच्चों की बेहतरी के बारे में सोच रही हैं।

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की रिलीज़ अटकी

    बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी तो अक्षय और रोहित शेट्टी में हुई तगड़ी लड़ाई !

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बनी हैं। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर खबर आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज़ डेट रोक दी गई है। मतलब आने वाली 15 तरीक को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार सिविल की तरफ से फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की रिलीज पर रोक लगाई गई है। फिल्म पर एक लोकल डिस्ट्रीब्यूटर ने भी फिल्म के राइट्स पर दावा किया है।

    रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार में हुई लड़ाई

    हाल में खबरे आई थी कि सूर्यवंशी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार में लड़ाई हो गई है। बात इतनी बढ़ गई कि करण जौहर को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। ये खबर जैसे ही अक्षय और रोहित के कानों तक पहुंची उन्होंने इस खबर को सच करके दिखा दिया और लड़ने लगे। इसका एक वीडियो खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है।

    अजय देवगन की भुज से बाहर हुई परिणीती चोपड़ा

    बड़ी खबर: अब दीपिका के साथ नज़र आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी तो अक्षय और रोहित शेट्टी में हुई तगड़ी लड़ाई !

    इन दिनों अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया सुर्ख़ियों में बनी हुई है। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। और खबरे थी कि परिणीती चोपड़ा फिल्म का हिस्सा होंगी। लेकिन अब खबरे आ रही हैं कि इस फिल्म के लिए ख़ुशी जताने के बाद भी परी ने इस फिल्म को मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह डेट्स की कमी बताई गई है।