बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    बॉलीवुड के गलियारे से आज कई बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। आज वरुण धवन ने अपनी फिल्म मिस्टर लेले अनाउंस की है, तो टीवी एक्ट्रेस ने बता दिया है कि अब वो सिंगल नहीं हैं। उनकी जिंदगी में हो गई है प्यार की एंट्री। आज अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो यहां पढ़िए-

    वरुण धवन की मिस्टर लेले

    ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसी मजेदार हिट फ़िल्में देने वाले एक्टर वरुण धवन और डायरेक्टर शशांक खेतान एक बार फिर साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'मिस्टर लेले' और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। करण ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर और रिलीज़ डेट शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपको लगा था कि इससे अच्छी न्यूज़ क्या ही होगी, ये और भी एंटरटेनिंग हो गई। मिस्टर लेले यानी वरुण धवन शशांक खेतान के साथ करेंगे 2021 की ज़बरदस्त शुरुआत। रिलीज़ हो रही है 1 जनवरी 2021 को।

    एरिका फर्नांडिस की जिंदगी में प्यार की एंट्री

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका फर्नांडिस के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। अब एरिका सिंगल नहीं है। एरिका ने एक खूबसूरत कैप्शन के साथ एक तस्वीर शेयर की है जहां वो इसी का हाथ थामे हुई हैं। एरिका ने हाथ में डायमंड की अंगूठी भी पहनी हुई है। लेकिन ये साफ़ कर दिया है कि अभी उन्होंने सगाई नहीं की है।

    मलंग में दिशा नहीं बल्कि कृति सेनन थी हीरोइन

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग का ट्रेलर हाल में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर को खूब अच्छा रिस्पोंस तो मिला है लेकिन इस जोड़ी को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आदित्य और दिशा पहली बार साथ काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म में दिशा नहीं बल्कि कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद थी। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया  कि थ्रिलर फिल्म मलंग के लिए उन्होंने पहले कृति से कांटेक्ट किया था। उन्हें फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट भी खूब पसंद आई। लेकिन डेट्स नहीं मिलने के चलते उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी।

    आनंद एल राय की फिल्म में अक्षय

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    आनंद एल राय की अगली फिल्म लम्बे समय से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस लिए में धनुष, सारा अली खान तो फाइनल हो गए हैं, लेकिन तीसरे हीरो पर अब तक बात अटकी है। बा खबर है कि ऋतिक रोशन, अजय देवगन को अप्रोच करने के बाद ये रोल अक्षय कुमार को ऑफर हुआ है। अगर अस्कह्य ने इस फिल्म के लिए हां आकर दी तो ये पहला मौका होगा जब सारा, धनुष और अक्षय की तिकड़ी किसी एक फिल्म में होगी।

    तानाजी Vs छपाक

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर आग लगा दी है। रिलीज़ के दिन 15.10 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को ज़बरदस्त ग्रोथ दिखाई है। ‘तानाजी’ ने रविवार को 26।08 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही पहले वीकेंड में इसकी कुल कमाई यानी मात्र 3 दिन में, 61.75 करोड़ पहुँच गई है। दीपिका

    बड़ी खबर: मिस्टर लेले बने नज़र आयेंगे वरुण धवन, मलंग में दिशा पाटनी नहीं थी पहली पसंद

    पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ की बॉक्स-ऑफिस तबीयत ज़रा मंदी चल रही है। पहले दिन 4.77 करोड़ की धीमी शुरुआत करने वाली ‘छपाक’ ने भी शनिवार और रविवार को ग्रोथ दिखाई है लेकिन इसकी कमाई बहुत ज़बरदस्त स्पीड से नहीं बढ़ रही। ‘छपाक’ ने रविवार को 7।35 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ पहले वीकेंड यानी शुरूआती 3 दिनों में फिल्म की कमाई 19.02 करोड़ पहुँच गई है।