बड़ी खबर: आलिया भट्ट की 'गंगूबाई' इस दिन होगी रिलीज, 500 गुना बढ़ी आयुष्मान की फीस

    बड़ी खबर: आलिया की 'गंगूबाई' इस दिन होगी रिलीज, आयुष्मान ने बढ़ाई फीस

    बड़ी खबर: आलिया भट्ट की 'गंगूबाई' इस दिन होगी रिलीज, 500 गुना बढ़ी आयुष्मान की फीस

    बी-टाउन में बुधवार को काफी खबरें देखने को मिलीं। जहां दीपिका ने अपनी शादी को लेकर खुलासे किए तो वहीं आयुष्मान खुराना ने अपनी फीस 500 गुना बढ़ा दी। इसके अलावा इंशाअल्लाह बंद होने के बाद संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का नाम और रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया। इसी तरह बिग बॉस में भी एक नया मेहमान तड़का लगाने आ सकता है। तो यहां जानिए आज की एंटरटेनमेंट की 5 बड़ी खबरें।

    1. तो इसलिए कभी लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं रहे दीपिका और रणवीर !

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने पिछले साल इटली में जा कर शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं शादी से पहले दोनों कभी लिव इन रिलेशन में नहीं रहे और क्यों नहीं रहे इसका जवाब दीपिका ने दिया।

    उन्होंने कहा अगर रणवीर और वो लिव इन रिलेशनशिप में रहते तो शादी के बाद एक दूसरे को जानने के लिए कुछ नहीं बचता। उन्होंने ये भी कहा कि वो शादी में विश्वास रखती हैं और अपने हर पल को खुशी से जी रही हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    2. आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का नाम कंफर्म, इस दिन होगी रिलीज 

    पिछले दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह बंद हो गई थी। फिल्म में पहली बार सलमान खान और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले थे। इसके बाद भंसाली ने आलिया को निराश न करते हुए एक और फिल्म बनाने का फैसला किया और आलिया रोल में लिया।

    अब इस फिल्म की ऑफिशियल जानकारी सामने आ गई है। फिल्म का नाम गंगूबाई काठियावाड़ी है और आलिया भट्ट गंगूबाई का ही रोल प्ले करने वाली हैं। ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी।

    पूरी खबर पढ़ें

    3. बिग बॉस 13: वाइल्ड कार्ड से घर में एंट्री कर सकते हैं खेसारी लाल यादव, ठीक है?

    बिग बॉस 13 में इस बार कई बदलाव देखने को मिले हैं और कुछ ट्विस्ट भी। इनमें से एक तो यही है कि इस बार दो फिनाले होंगी। पहला फिनाले 4 हफ्ते बाद ही है। मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक 6 कंटेस्टेंट बाहर निकल सकते हैं।

    इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि कुछ कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। इसमें एक नाम भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल का नाम भी सामने आ रही है। नवभारत टाइम्स के मुताबिक 25 अक्टूबर बिग बॉस के घर में आएंगे। खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री में तो फेमस हैं ही इसके अलावा उनके गाने 'ठीक है' ने सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचाया था। मतलब काफी फेमस हुआ था।

    पूरी खबर पढ़ें

    4. आलिया भट्ट सुधा मूर्ति की बायोपिक में आ सकती हैं नजर, अश्विनी अय्यर करेंगी डायरेक्ट

    बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी इंफोसिस फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही हैं।

    फिल्म पर अब काम आगे बढ़ गया है और लीड एक्टर्स की तालाश भी जारी हो गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इस फिल्म में का नाम 'मूर्ति' होगा और आलिया भट्ट सुधा मूर्ति का रोल कर सकती हैं। हालांकि खबर के अनुसार आलिया ने फिल्म में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है।

    पूरी खबर पढ़ें

    5. आयुष्मान खुराना ने 500% बढ़ाई अपनी फीस, अब इतने करोड़ लेंगे

    आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में फिल्मों की हिट मशीन बनते जा रहे हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर चर्चा मे हैं। ये उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। उनकी पिछली फिल्में आर्टिकल 15, अंधाधुन, बधाई हो दर्शकों ने काफी पसंद की। अब उनकी अगली फिल्म बाला का ट्रेलर भी सामने आ गया है। जिसमें वो एक गंजेपन के शिकार लड़के का रोल कर रहे हैं।

    उनकी इस पॉपुलेरिटी के चलते उन्होंने फैसला लिया है कि वो अपनी फीस में इजाफा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहां आयुष्मान पहले 2 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे, अब वो एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये लेंगे। ये इजाफा करीब 500 गुना है।

    पूरी खबर पढ़ें