बड़ी खबर: सलमान फिर बनेंगे मामा, मैडम तुसाद में लगेगा रणवीर का वैक्स स्टैच्यू!

    बड़ी खबर: सलमान फिर बनेंगे मामा, मैडम तुसाद में लगेगा रणवीर का वैक्स स्टैच्यू!

    बड़ी खबर: सलमान फिर बनेंगे मामा, मैडम तुसाद में लगेगा रणवीर का वैक्स स्टैच्यू!

    1. सलमान फिर बनेंगे मामा, प्रेग्नेंट हैं अर्पिता पति आयुष ने किया कंफर्म!

    सलमान खान की बहन अर्पिता के घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने खुद इस बात को कंफर्म किया। अर्पिता और आयुष बुधवार को IIFA अवार्ड में पहुंचे थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''जल्द ही गुड न्यूज मिलेगी। हां अर्पिता और मैं दूसरे बेबी को एक्सपेक्ट कर रहे हैं। ये एक शानदार जर्नी है। ये फिर से शुरू हुआ है। हम बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।''

    2. IIFA 2019: लंदन के मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण के साथ लगेगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टेच्यू!

    बुधवार को आईफा अवार्ड 2019 में तमाम सितारों ने शाम को रंगीन बना दिया। रणवीर सिंह ने पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी जीता। इस मौके पर मैडम तुसाद की तरफ से ऐलान किया गया था कि उनका भी एक वैक्स स्टेच्यू लंदन में लगाया जाएगा, वो भी दीपिका पादुकोण के स्टेच्यू के बगल में। इस पर रिस्पॉन्स करते हुए रणवीर ने कहा, ''हस्बैंड और वाइफ, बूम बेबी, मेरा पुतला इंग्लैंड, प्राउड इंडियन। लेकिन कुछ भी हो मेरी पत्नी का स्टेच्यू सबसे ज्यादा सेक्सी है।''

    3. अमिताभ बच्चन के बाद अब अक्षय ने किया मेट्रो का सपोर्ट, सफर करने पर लोग पहचान नहीं पाए!

    मुंबई में अमिताभ बच्चन के मेट्रो को सपोर्ट करने के बाद अक्षय कुमार ने बुधवार को मेट्रो का सफर किया। अक्षय ने अपने मेट्रो सफर का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और मेट्रो की तारीफ की। उन्होंने बताया कि मेट्रो के जरिए उनका 2 घंटे का रास्ते 20 मिनट का हो गया। दरअसल पिछले काफी दिनों से मुंबई में मेट्रो यार्ड के बनाने के लिए आरे वन में 2700 से ज्यादा पेड़ काटे जाने हैं, जिसका जमकर विरोध हो रहा है। लेकिन बिग बी ने अपने ट्वीट में मेट्रो की तारीफ की तो लोग भड़क गए और अक्षय ने मेट्रो का सपोर्ट किया।

    4. शुभ मंगल ज्यादा सावधान: सामने आई फिल्म की पूरी कास्ट, आयुष्मान करेंगे इस लड़के संग रोमांस!

    इस समय चारों तरफ बस एक ही एक्टर के जलवे हैं- आयुष्मान खुराना। आयुष्मान की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ देखकर लोग अभी हँसते-हँसते लोटपोट हो ही रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म का भी एक छोटा सा टीज़र, पूरी कास्ट के साथ सामने आ चुका है। आयुष्मान की हिट फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल बन रहा है, नाम है ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान।’ ये है फिल्म की पूरी कास्ट - आयुष्मान खुराना, जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, पंखुड़ी अवस्थी, मानवी गगरू, मनुऋषि चड्ढा, सुनीता रजवार और नीरज सिंह।

    5. 'इंशाअल्लाह' छोड़ने के बाद IIFA Awards में पहली बार फिल्म पर बोले सलमान खान!

    काफी दिनों से चर्चा थी कि सलमान खान और आलिया भट्ट इंशाअल्लाह नाम की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। लेकिन डायरेक्टर संजय भंसाली के साथ सलमान खान की कुछ बात नहीं बनी और इस फिल्म पर काम बंद हो गया। सलमान खान ने अब जाकर इस पर चुप्पी तोड़ी और आईफा अवार्ड में पहुंचे सलमान ने कहा, ''इंशाल्लाह तो अभी नहीं बन रही है। इंशाअल्लाह कोई और बनेगी। मेरे साथ तो नहीं बन रही है।'' इस बयान के बाद जो थोड़ी बहुत अटकलें लग रही थीं ये फिल्म सलमान के साथ बन सकती है उस पर स्टॉप लग गया है।