बड़ी खबरें: ड्रीम गर्ल की पहले दिन बंपर कमाई, टोरंटो में प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक छाई!

    बड़ी खबरें: ड्रीम गर्ल की पहले दिन बंपर कमाई!

    बड़ी खबरें: ड्रीम गर्ल की पहले दिन बंपर कमाई, टोरंटो में प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक छाई!

    1. ड्रीम गर्ल बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान की फिल्म ने पहले ही दिन की बंपर कमाई! 

    आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म देखने के बाद तमाम क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की। आयुष्मान की इस फिल्म ने पहले दिन ही झंडे गाड़ दिए हैं। ड्रीम गर्ल के पहले ही दिन का कलेक्शन 10.05 करोड़ रुपये हुआ है। इस हिसाब से ये आयुष्मान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले बधाई हो ने 7.35 करोड़, आर्टिकल 15 ने 5.02 करोड़, शुभ मंगल सावधान ने 2.71 करोड़ और अंधाधुन ने 2.70 करोड़ रुपये पहले दिए कमाए थे।

    2. द स्काई इज़ पिंक: TIFF 2019 में हुआ प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म का प्रीमियर, मिली तारीफें!

    प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2019) में हुआ। इस इवेंट पर प्रियंका, फरहान के साथ-साथ फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस, अदिति चौधरी और निरेन चौधरी भी मौजूद थे। प्रीमियर के बाद फिल्म के लिए खड़े होकर सबने तालियां बजाईं। इसके बाद प्रियंका भी इमोशनल होकर रो पड़ीं।

    3. कौन बनेगा करोड़पति 11: बिहार के सनोज राज बने 1 करोड़ जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट, कहा 'ये पैसे मेरे पिता के हैं'!

    बिहार के जहानाबाद से आने वाले सनोज राज केबीसी के 11 वें सीज़न में एक करोड़ जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। हालांकि सनोज 7 करोड़ के जैकपॉट प्रश्न का सही जवाब नहीं दे पाए, लेकिन वो एक करोड़ जीतने पर बहुत खुश हैं। उनका मानना है कि ये राशि उनके पिताजी की है। ‘कौन बनेगा करोड़पति पर सनोज अपने पिताजी और चाचा के साथ आए थे। सनोज ने एक करोड़ जीतने के बाद अपनी मां को फोन किया और कहा कि उनके संघर्षों का फल मिल गया है। सनोज को करोड़पति बनाने वाला सवाल था- ‘भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं?’

    4.व्हीलचेयर पर इंडिया वापस लौटे इरफान खान, एयरपोर्ट पर छुपाया मुंह!

    एक्टर इरफान पिछले काफी समय से लंदन में थे। वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। हालांकि एयरपोर्ट के बाहर वो फोटोग्राफर्स से बचते नजर आए। लंदन वो वह अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रहे थे और उससे पहले वो अपना इलाज भी करा रहे थे। हालांकि अभी ये पता नहीं चला कि मुंबई एयरपोर्ट के बाहर इरफान व्हीलचेयर पर क्यों थे। उन्होंने डार्क ब्लू डेनिम जींस, ब्लैक जैकेट और सफेद शर्ट पहनी थी। इसके अलावा उन्होंने लाइट ब्लू कैप और सफेद जूते पहने हुए नजर आए।

    5. नच बलिये 9: शांतनु माहेश्वरी और मनीष पॉल का रवीना टंडन से पंगा, एक घंटे तक रुका शूट!

    टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ शुरू होने के बाद से ही विवादों में बना रहा है। डांसर-एक्टर शांतनु माहेश्वरी और शो की जज रवीना टंडन में ठन गई है। सुनने में आया है कि शांतनु और उनकी बलिए- नित्यामी शिर्के को जितने पॉइंट्स शो पर दिए जा रहे हैं, वो उससे खुश नहीं है। उनका मानना है कि शो के जज कुछ जोड़ियों को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं और उन्हें एक परफ़ॉर्मर के तौर पर क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है। शो की जज रवीना को जब ये बात पता चली तो वो नाराज़ हो गयीं कि शांतनु ने ये बात उनके सामने नहीं कही बल्कि पीठ पीछे क्रिएटिव टीम से कह रहे हैं।