बड़ी खबर: ऋतिक की बहन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, क्या मोना सिंह की दिसंबर में होने वाली है शादी?

    बड़ी खबर: ऋतिक की बहन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, मोना सिंह की होने वाली है शादी?

    बड़ी खबर: ऋतिक की बहन करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, क्या मोना सिंह की दिसंबर में होने वाली है शादी?

    बड़ी खबरों में आज ऋतिक रोशन की कजन से लेकर जस्सी जौसी कोई नहीं सीरीयल की मोना सिंह छाई रहीं। वहीं कार्तिक, अनन्या और भूमि की फिल्म पति, पत्नी और वो का ट्रेलर भी आज रिलीज हुआ। इसके अलावा पानीपत से भी अलग अलग कैरेक्टर्स के लुक सामने आए हैं। आइए आज की बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरों पर डालते हैं नजर। 

    1. ऋतिक रोशन की चचेरी बहन भी बॉलीवुड में करने वाली हैं डेब्यू, ऐसी चल रही हैं तैयारी

    ऋतिक रोशन अपनी पीढ़ी में अब तक रोशन परिवार से अकेले स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कामयाबी भी हासिल की है। हाल ही में आई उनकी फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस के अच्छे अच्छे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब खबर आ रही है कि उनकी कजन भी पश्मिना रोशन भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट् के मुताबिक राजेश रोशन की बेटी पश्मिना को खुद राकेश रोशन लॉन्च करेंगे। उनका ये डेब्यू अगले साल 2020 में ही हो सकता है। कजन के डेब्यू को लेकर ऋतिक रोशन काफी एक्साइटेड हैं। वो अपनी कजन को एक्टिंग के लिए ट्रेंनिंग और गाइडेंस भी दे रहे हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    2. 'पानीपत' से संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन का फर्स्ट लुक आया सामने

    संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ के तीन पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। पहले संजय दत्त का पोस्टर रिलीज किया गया था, उसके बाद कृति सेनन का, फिर अर्जुन कपूर का पोस्टर रिलीज गया।

    आपको बता दें कि जहाँ संजय फिल्म में अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं, वहीं उनके सामने अर्जुन कपूर मराठा सेना के मुख्य सेनापति सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव राव भाऊ, पेशवा बाजीराव के भतीजे थे और मराठाओं में उनकी वीरता का लोहा माना जाता था। ‘पानीपत’ के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को ‘जोधा अकबर’ जैसी ग्रैंड फिल्म के लिए जाना जाता है। 

    पूरी खबर पढ़ें

    3. रंगोली चंदेल ने करण जौहर को बताया 'ड्रामेबाज़ फिल्ममेकर'. उनकी आने वाली फिल्म 'तख़्त' को कहा 'सॉफ्ट पॉर्न'!

    विस्फोटक ट्वीट करने के लिए मशहूर रंगोली चंदेल ने एक बार फिर ट्विटर पर युद्ध का अखाड़ा तैयार कर दिया है और इस बार उन्होंने सीधा हमला बोला है डायरेक्टर करण जौहर पर। रंगोली ने करण जौहर की आने वाली ग्रैंड फिल्म ‘तख़्त’ को ‘सॉफ्ट पॉर्न’ कहा और करण को ‘ड्रामेबाज़ फिल्ममेकर’ बताया। 

    आपको बता दें कि करण से कंगना का पंगा कोई नई बात नहीं है। कंगना ने करण के शॉप ‘कॉफ़ी विद करण’ पर ही उन्हें बॉलीवुड में ‘नेपोटिस्म का ध्वजवाहक’ कहा था। इसके बाद सोशल मीडिया में ये बात बवाल का विषय बन गई थी

    पूरी खबर पढ़ें

    4. क्या दिसंबर में शादी करने वाली हैं मोना सिंह?

    'जस्सी जैसी कोई नहीं' के बाद घर घर में मशहूर हुई मोना सिंह अब शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की माने तो मोना सिंह की जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई और वो दिसंबर में शादी कर सकती।

    मोना की शादी के बारे में जब पिंकविला ने उनसे कांटेक्ट किया तो उन्होंने इस बारे में कोई भी बात करने से मना कर दिया। मोना ने कहा- ‘मेरे पास अभी साझा करने के लिए कुछ भी नहीं है।" मोना ने अपनी शादी की खबरों से इनकार नहीं किया है।

    पूरी खबर पढ़े

    5. कार्तिक, भूमि और अनन्या की फिल्म 'पति पत्नी और वो का ट्रेलर देख कर आप समझ जायेंगे कि ये फिल्म तो आप कई बार देख चुके हैं!

    कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के पोस्टर्स सामने आने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। लेकिन फिल्म में तो अभी थोड़ा और इंतजार है जब तक ट्रेलर ही देख लो। तो आज रिलीज़ हो गया है ‘पति पत्नी और वो’  जिसे देखने पर आपको जितनी हंसी आएँगी उतना ही गुस्सा इसके डायलॉग सुन कर आएगा। 

    फिल्म की कहानी पति-पत्नी और वो के अलावा सेक्स पर भी बेस्ड है जिसका ट्रेलर में तो बहुत प्रचार किया गया है। वैसे तो ये लव ट्रायंगल है जहां पति यानी कार्तिक का दिल ‘वो’ यानी अनन्या पर आ जाता है। बीच में बेचारी पत्नी यानी भूमि फंसी हुई है। यहां देखिए ट्रेलर।