बड़ी खबर: फिल्म शमशेरा से लीक हुआ रणबीर सिंह का लुक, काजोल का डिजीटल डेब्यू

    बड़ी खबर: फिल्म शमशेरा से लीक हुआ रणबीर सिंह का लुक, काजोल का डिजीटल डेब्यू

    बड़ी खबर: फिल्म शमशेरा से लीक हुआ रणबीर सिंह का लुक, काजोल का डिजीटल डेब्यू

    फिल्म शमशेरा से लीक हुआ रणबीर सिंह का लुक, पहचान नहीं पाएंगे आप

    साल 2020 में आने वाली बड़ी फिल्मों में से एक रणबीर कपूर और वानी कपूर की फिल्म शमशेरा भी है। वैसे भी फिल्म संजू के बाद रणबीर को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैंस काफी बेकरार हैं। ये फिल्म डाकुओं की कहानी पर आधारित है और इसमें संजय दत्त भी नजर आएंगे।

    अब इस फिल्म से रणबीर कपूर की एक फोटो लीक हुई है, जिसमें वो अपने कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है। उन्होंने धोती और बनियान पहनी है और सिर पर गमछा भी बांधा हैं। ये रणबीर का एकदम अलग ही लुक है। आप एक बार को तो उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे।

    नवाजुद्दीन की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के ट्रेलर पर कोर्ट ने लगाई रोक, ये है वजह

    नवाजुद्दीन और आथिया शेट्टी की आने वाली फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाला था लेकिन अब इस पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। फिल्म की राइटर ने देव मित्र बिस्वाल ने फिल्म निर्माता बुडपीकर मूवीज प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप लगाया है कि उनके ड्यूज क्लियर नहीं किए गए हैं।

    बिस्वाल ने बताया कि 11 लाख रुपये की पेमेंट होनी थी लेकिन 6 लाख रुपए ही दिए गए। उनके वकील ने बताया कि बिस्वाल पांच साल से स्क्रिप्ट के लिए काम कर रही थीं। प्रोड्यूसर ने इसे काफी पसंद भी किया गया और बिस्वाल के साथ तीन फिल्में बनाने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किया गया। इसमें मोतीचूर चकनाचूर पहली फिल्म थी। लेकिन एडिटिंग हो रही थी तो कंपनी के डायरेक्टर में से एक राजेश भाटिया के बिस्वाल के कुछ मतभेद हो गए।

    नेटफ्लिक्स की फिल्म से काजोल कर रही हैं डिजीटल डेब्यू, ये एक्टर्स होंगे साथ

    बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर्स अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आते हैं। इसी कड़ी में अब काजोल भी जुड़ गई हैं। वो नेटफ्लिक्स की फिल्म त्रिभंगा से अपना डिजीटल डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ कुणाल कपूर रॉय, तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी अहम रोल में हैं। फिल्म को 'हम आपके हैं कौन' की एक्ट्रेस रेणुका सहाणे डायरेक्ट करेंगी।

    रेणुका ने कहा, ''मैं त्रिभंगा डायरेक्ट करने वाली हूं। ये काफी बेहतर मौका है और नेटफ्लिक्स के साथ कोलेब्रेट करना कमाल का है और ये जानते हुए कि ये एक ही दिन में पूरी दुनिया में उपलब्ध होगी! हमारे पास बहुत अच्छी कास्ट है और एक खूबसूरत स्टोरीलाइन भी। मैं शूटिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।''

    फिल्म 'बाला' का ट्रेलर रिलीज, फिर ऑडियंस को हंसाते दिखेंगे आयुष्मान खुराना

    आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' का ट्रेलर आ गया है। हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान ने एक अलग ही स्क्रिप्ट को चुना है। एक ऐसा लड़का जिसके जवानी में ही बाल उड़ जाते हैं। इसके बाद लड़की तो मिलने से रही। लेकिन हमारे बाला के पास इसका जुगाड़ है।

    ट्रेलर में देखकर ही लग रहा है कि आयुष्मान ने इस फिल्म में अपनी जबरदस्त परफोर्मेंस दे डाली है। भूमि पेडनेकर आपको एक सावंली लड़की के रूप में नजर आएंगी। वहीं फिल्म यामी गौतम एक बहुत ही खूबसूरत लड़की है जिसपर हमारे बाला यानी आयुष्मान का दिल आ जाता है। ये दूसरी बार है जब दोनों एक साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने विक्की डोनर में साथ काम किया था।

    अब दीपिका पर भड़कीं रंगोली चंदेल

    दीपिका पादुकोण की ‘लिव लव लाफ़ फाउंडेशन’ ने कंगना की फिल्म के ओरिजिनल टाइटल पर सवाल उठाया था जिसमें ‘मेंटल’ शब्द था। इसके बाद से ही रंगोली दीपिका के बारे में बहुत कुछ बोलती रही थीं। इस बार रंगोली ने दीपिका पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि जहां एक तरफ दीपिका रणवीर सिंह के साथ स्थाई रिलेशनशिप में थीं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें रणबीर कपूर के बॉक्सर पर प्यार आ रहा था।