बड़ी खबर: दीपिका बनेंगी द्रौपदी तो आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी पर तोड़ी चुप्पी !

    बड़ी खबर: दीपिका बनेंगी द्रौपदी तो आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी पर तोड़ी चुप्पी !

    बड़ी खबर: दीपिका बनेंगी द्रौपदी तो आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी पर तोड़ी चुप्पी !

    दिवाली में अभी 2 दिन और बाकी है लेकिन उससे पहले ही हमारे बॉलीवुड सितारे जश्न में डूबे हुए हैं। कुछ अपने आने वाली फिल्मों के प्रमोशन में लगे हैं तो कुछ की फिल्म धमाल कर रही है। वहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिनके हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगे हैं। तो आज आपसे कुछ छूट गया है तो यहां पढ़िए।

     ये हैं आज की 5 बड़ी खबरे –

    दीपिका बनेंगी द्रौपदी

    बड़ी खबर: दीपिका बनेंगी द्रौपदी तो आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी पर तोड़ी चुप्पी !

    दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक के अलावा महाभारत में द्रौपदी का किरदार भी निभाती नज़र आई हैं। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। तरण ने बताया है कि दीपिका फिल्म महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाने के अलावा फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए उन्होंने मधु मंटेना से हाथ मिलाया है। ये फिल्म कई पार्ट्स में रिलीज़ होगी जिसका पहला पार्ट दिवाली 2021 में रिलीज़ होगा। दीपिका खुद इस किरदार को लेकर काफी खुश हैं।

    आलिया भट्ट ने शादी पर तोड़ी चुप्पी

    बड़ी खबर: दीपिका बनेंगी द्रौपदी तो आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी पर तोड़ी चुप्पी !

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इस समय की सबसे चर्चित खबर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों नवम्बर के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। अब इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए आलिया ने कहा है ऐसी उड़ती खबरे उड़ती ही रहेंगी। मतलब आलिया भी अब अपनी शादी पर बात करने से भाग रही हैं।

    नच बलिये 9 में हिना खान की एंट्री

    हिना खान नच बलिये 9 में नज़र आने वाली हैं। लेकिन वो कंटेस्टेंट नहीं बल्कि शो की गेस्ट होंगी। हाल में नच बलिये 9 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें हिना खान सभी कपल्स से सवाल पूछते नज़र आ रही हैं। उम्मीद है अगले सीजन में हिना खुद अपने पार्टनर के साथ परफॉर्म करती नज़र आये

    निया शर्मा नहीं होंगी नागिन

    बड़ी खबर: दीपिका बनेंगी द्रौपदी तो आलिया भट्ट ने रणबीर से शादी पर तोड़ी चुप्पी !

    हाल में खबरे आई थी कि निया शर्मा एकता कपूर के शो नागिन 4 में लीड नागिन का किरदार निबाह रही हैं। लेकिन अब निया ने इस खबर से इंकार करते हुए साफ़ किया है कि वो शो में तो हैं लेकिन वो नागिन नहीं बनी है। अब देखना होगा निया क्या रोल निभाने वाली हैं।

    एकता कपूर की फिल्म में दिशा

    पिछले दिनों खबरे आई थी कि दिशा पाटनी एकता कपूर की फिल्म में नज़र आने वाली हैं। अब इस फिल्म की पुष्टि के साथ नाम और फर्स्ट लुक भी नज़र सामने आ गया है। फिल्म का नाम केटिना होगा।