बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    आज हफ्ते का पहला दिन है। आज से कई सितारे अपने काम में लग गये हैं। कुछ नई पिक्चर साइन का रहे हैं तो कुछ प्रमोशन में बिजी हैं। इसके अलावा जो बाकी स्टार्स हैं वो अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘हाउडी मोदी’ करके बधाइयाँ दे रहे हैं। इसके अलावा भी बहुत कुछ बड़ी खबरे हैं तो अगर आपसे गलती से कोई खबर छूट गई है तो यहां पढ़िए।

    एमी जैक्सन बनी माँ

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    बॉलीवुड और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन माँ बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम एंड्रियास रखा है। घर में इस नन्ने मेहमान के आने से एमी और उनके मंगेतर जॉर्ज काफी खुश हैं।

    सांड की आँख का ट्रेलर

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    आज तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आँख का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म को डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्म को अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

    अनुष्का शर्मा सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    फ़ॉर्च्यून इंडिया की तरफ से जारी की गई 50 महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की महिला है अनुष्का। साथ ही अनुष्का के अलावा इस लिस्ट में कोई और एक्ट्रेस नहीं है।

    तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं करीना

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    इसमें कोई शक नहीं की सैफ और करीना का नन्हा लाड़ला सबसे पॉपुलर स्टार किड है। लेकिन शायद यही बात करीना और सैफ को नहीं पसंद कि तैमूर मीडिया के कैमरों से घिरा रहे। इसलिए दोनों तैमूर को अपने से दूर बोर्डिंग स्कूल भेजने के बारे में सोच रहे हैं।

    बिग बॉस 13 की घर की तस्वीरें आई सामने

    बड़ी खबर: करीना बेटे तैमूर को भेजना चाहती हैं बोर्डिंग स्कूल तो एमी के घर आया नन्हा मेहमान !

    बिग बॉस 13 अब बस शुरू होने को तैयार है लेकिन उससे पहले घर में आने वाले मेहमान और घर सुर्खियां बटोर रहा है। खास बात ये है कि इस बार बिग बॉस का घर मुंबई से दूर लोनावला में नहीं बल्कि मुंबई में ही शिफ्ट किया गया है। घर पहले की तुलना में काफी बढ़ा और खूबसूरत है।