बॉलीवुड से गायब होने के बाद अब ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी !

    बॉलीवुड से गायब होने के बाद अब ऐसी दिखती हैं एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी !

    उदय चोपड़ा के साथ फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ से डेब्यू कर चुकी एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी भले ही आज फिल्म इंडस्ट्री से गायब हैं, लेकिन बिज़नेस की दुनिया में ये आज नाम कमा रही हैं। 11 सितम्बर 1979 को मुंबई ने जन्मी ट्यूलिप गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन्होने जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की, उसके बाद विवेक कॉलेज से मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएट किया।

    ट्यूलिप ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था लेकिन वो इसमें जीत ना सकी। इसके बाद इन्होने बॉलीवुड का रुख किया। जहां इन्होंने ‘मेरे यार की शादी है’, शाहिद कपूर के साथ ‘दिल मांगे मोर’ ‘मिशन 90 डेज़’, ‘कभी कहीं सुपरस्टार’ ‘धोखा’ ‘रनवे’, ‘डैडी कूल’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। ट्यूलिप का बॉलीवुड करियर बुरी तरह फ्लॉप रहा।

    इसके बाद उन्होंने पंजाबी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम फिल्मों की तरफ भी रुख किया। लेकिन यहाँ भी ये कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

    फ़िल्मी करियर फ्लॉप होने के बाद इन्होने स्टार प्लस के शो एयरलाइन्स में भी काम किया। जहाँ वो पायलट बनी थीं। 

    करियर में उतार चढाव के बाद ट्यूलिप ने कैप्टन विनोद नायर से शादी कर ली। विनोद ने 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' नॉवेल लिखी है। विनोद नायर 1989 से 1995 तक इंडियन आर्मी मे भी रहे हैं। साल 2007 में उन्होंने ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म शुरू की। अब ट्यूलिप इस कंपनी को संभालती हैं।