टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आई आगे, डोनेट किये इतने लाख

    टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आई आगे

    टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी  कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आई आगे, डोनेट किये इतने लाख

    कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और सेलेब्स अपने अपने तरीके से पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी का नाम भी जुड़ गया है। देबिना ने भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। देबिना ने पीएम केयर्स फंड में 1 लाख रूपये दान किये हैं। इस बात की जानकरी उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर की। देबिना ने लिखा है कि वो भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी हुई हैं और अपना योगदान दिया। उन्होंने ये भी कहा कि हम सब इस जंग से एक साथ लड़ सकते हैं। देबिना से पहले टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी 4 लाख रूपये दान किये थे।

    टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आई आगे, डोनेट किये इतने लाख

    बता दें, बालवीर, चिड़ियाघर, रामायण जैसे टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी देबिना सोशल मीडिया के जरिये लोगों को लगातार जागरूक कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने और हयजीन का ख्याल रखने की अपील की थी। देबिना के इस योगदान से कई जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाई जा सकेगी।