शादी से पहले फ्रेंड्स के साथ बेचेलरेट पार्टी करती नज़र आई काम्या पंजाबी, देखें तस्वीरें

    शादी से पहले फ्रेंड्स के साथ बेचेलरेट पार्टी करती नज़र आई काम्या पंजाबी,

    शादी से पहले फ्रेंड्स के साथ बेचेलरेट पार्टी करती नज़र आई काम्या पंजाबी, देखें तस्वीरें

    टीवी सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में नज़र आई काम्या पंजाबी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के 10 फ़रवरी को फेरे लेंगी। लेकिन उससे पहले काम्या ने अपनी गर्ल गैंग के साथ शानदार पार्टी की। बीती रात हुई बेचेलरेट पार्टी में काम्या की फ्रेंड्स ने खूब मस्ती की।

    इस मौके पर काम्या पनी गर्ल गैंग के साथ खूब सारे पोज़ देती नज़र आई। उन्होंने रेड लॉन्ग स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप और ज्वेलरी कैरी की हुई थी।

    शादी से पहले फ्रेंड्स के साथ बेचेलरेट पार्टी करती नज़र आई काम्या पंजाबी, देखें तस्वीरें

    बता दें, अपनी शादी की जानकारी खुद काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का कार्ड शेयर कर दी। काम्या ने अपने ट्विटर पर शादी के कार्ड का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में शादी का कार्ड साफ़ नज़र आ रहा है जिसपर काम्या और उनके होने वाले पति शलभ का नाम लिखा हुआ है। ये शादी 10 फ़रवरी को होगी।

    काम्या और शालाभ पिछले एक साल से साथ हैं। काम्या ने इस एक साल को जिंदगी भर का साथ बनाने का फैसला कुछ महीनों पहले ही कर लिया था। काम्या ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शालाभ के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपनी शादी की बात कही थी।

    शादी से पहले फ्रेंड्स के साथ बेचेलरेट पार्टी करती नज़र आई काम्या पंजाबी, देखें तस्वीरें

    बता दें, काम्या पंजाबी ने 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की एक प्यारी बेटी भी है। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद काम्या का नाम करण पटेल से भी जुड़ा लेकिन 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब काम्या बिजनेसमैन शालाभ से शादी करने के लिए तैयार हैं।