'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह ने की शादी, सामने आईं फोटो और वीडियोज!
टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने की इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी
'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम मोना सिंह ने शुक्रवार को प्राइवेट तरीके से इंवेस्टमेंट बैंकर श्याम से शादी कर ली है। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। लेकिन इस प्राइवेट शादी की भी वीडियोज और फोटोज सामने आ गई हैं। मोना के दोस्त गौरव गेरा और रक्षंदा खान ने शादी में पहुंचे थे।
ये शादी मुंबई के जुहू मिलीट्री क्लब में हुई है। मोना ने शादी में लाल रंग का लहंगा पहना और उसके साथ काफी गहने भी पहने। सोशल मीडिया पर उनकी काफी वीडियो और फोटो शेयर की जा रही हैं। एक वीडियो में मोना पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं कुछ फोटो भी शेयर की गई हैं जिसमें मोना अपना लहंगा लहरा रही हैं और पीछे खड़े उनके पति उन्हें निहार रहे हैं।
यहां देखिए मोना की शादी की फोटो और वीडियोज।
शादी से पहले उनकी मेहंदी की फोटो भी सामने आई थी। गौरव और बाकी दोस्तों ने ये फोटोज शेयर की थीं।
मोना सिंह पिछली बार वेब सीरीज मिशन ओवर मार्स (M.O.M) में दिखी थीं। अब वो एक और वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' के अगले सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा वो आमिर खान और करीना कपूर स्टरार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखेंगी। 'थ्री इडियट्स' के बाद एक बार फिर तीनों इस फिल्म में साथ नजर आएंगे।