दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद अब इस लड़की से भी अलग हुए शरद मल्होत्रा !

     दिव्यांका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद अब इस लड़की से भी अलग हुए शरद मल्होत्रा !

    टीवी सीरियल ‘कसम तेरे प्यार की’ के लीड एक्टर शरद मल्होत्रा एक बार फिर अकेले हो गए हैं। 2 सालों से पूजा बिष्ट को डेट करने एक बाद दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है। इस खबर की पुष्टि खुद शरद ने की है। उन्होंने  टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया है कि कुछ निजी कारणों के चलते अब वो और पूजा साथ नहीं हैं। उन्होंने पूजा को अच्छे भविष्य की शुभकामानाएं भी दी है।

    जानिये दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया के बारे में सब कुछ !

    आपको बता दें, कुछ समय पहले तक दोनों की शादी की खबरे सुर्ख़ियों में थी। लेकिन अचानक हुए इस ब्रेकअप ने शरद के साथ उनके फैन्स का भी दिल तोड़ दिया है। दोनों के ब्रेकअप के पीछे की वजह तो साफ़ नहीं हो पाई है लेकिन ये बताया गया कि शरद, पूजा को वक़्त नहीं दे पा रहे थे, जिस वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई।

    टीवी के इन 8 सलेब्रिटिज़ ने ब्रेकअप के बाद अरेंज मैरिज को चुना !

    वैसे ये पहली बार नहीं हुआ है जब शरद किसी रिश्ते में रहने के बाद अलग हुए हो। इससे पहले दिव्यांका त्रिपाठी  के साथ भी 9 साल का उनका रिश्ता टूट चुका है। दिव्यंका ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात मानी थी कि शरद से अलग होने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थी। रिश्ते में इतना सीरियस होने के बाद भी शरद अपने रिश्ते को शादी तक नहीं ले पाए हैं। इससे तो लगता है जैसे वो शादी के नाम से ही डरते हैं। खैर, हम तो यही चाहेंगे कि शरद की खुशियां फिर से वापस लौट आये।