TRP रिपोर्ट कार्ड: कपिल शर्मा शो को मिली पछाड़, खतरों के खिलाड़ी 11 को मिली ये जगह

    TRP रिपोर्ट कार्ड: कपिल शर्मा शो को मिली पछाड़

    TRP रिपोर्ट कार्ड: कपिल शर्मा शो को मिली पछाड़, खतरों के खिलाड़ी 11 को मिली ये जगह

    हमारी हिंदी टीवी इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे नॉन फिक्शन शो हैं जो ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाए ही हैं। ये शोज़ हमारा वीकेंड खास बना देते हैं। लेकिन जब अलग अलग चैनल्स पर डांस, सिंगिंग, स्टंट बेस्ड शो हो तो कौनसा नंबर 1 और किस ने ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह नहीं बनाई, ये जान पाना थोड़ा मुश्किल टास्क हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाये हैं। TRP का रिपोर्ट कार्ड। इससे ये जानने में मदद मिलेगी कौन सा शो आगे निकला और किसे नहीं मिली पहचान।

    नॉन फिक्शन केटेगरी में वैसे तो बहुत से शो हैं। लेकिन हम आपको पहले 5 शोज़ के बारे में बताने जा रहे हैं।

    खतरों के खिलाड़ी 11

    रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा ये शो जुलाई के अंत में शुरू हुआ था। शो की शुरुआत में इसे खास अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला। लेकिन अब ये शो नंबर 1 पर बना हुआ है। रोहित शेट्टी के इस शो में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली जैसी कंटेस्टेंट नज़र आ रही हैं। इस शो में अपने फेवरेट सेलेब्स को धांसू स्टंट करते देख इनके फैंस बेहद खुश हैं।

    सुपर डांसर चैप्टर 4

    सोनी टीवी के शो सुपर डांस चैप्टर 4 की शुरुआत बेशक अच्छी नहीं रही हो। शो की शुरुआत में कई बार जजेस की बदली की गई। शुरुआत में शिल्पा शेट्टी के परिवार को कोरोना होने के बाद शो से गायब रही थीं। बाद में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस ने लंबा ब्रेक लिया था। लेकिन अब वही अपने को-जजेस, गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ शो को जज करती नज़र आती हैं। ये बच्चों का डांस शो है जिसके सभी सीजन ऑडियंस को बेहद पसंद आये हैं। नॉन फिक्शन केटेगरी में ये शो दूसरे पायदान पर है।

    डांस दीवाने 3

    कलर्स टीवी का शो ‘डांस दीवाने 3’ अपने अलग फॉर्मेट के लिए जाना जाता है। इस डांस शो पर हर उम्र के कंटेस्टेंट अपनी प्रतिभा का टैलेंट दिखाते नज़र आते हैं। शो को धर्मेश, माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया जज करते हैं। साथ ही हर एपिसोड में कुछ खास गेस्ट भी इस शो पर चार चांद लगाते दिखते हैं। तो नॉन फिक्शन शोज़ की केटेगरी में माधुरी का ‘डांस दीवाने 3’ तीसरे नंबर पर है।

    द कपिल शर्मा शो

    कपिल शर्मा शो का नया सीजन कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है। अपने कॉमेडी किंग कपिल को वापस देख कर उनके सभी फैंस तो खुश हैं। लेकिन TRP की लिस्ट में ये शो पहला या दूसरा स्थान नहीं पा सका। हर हफ्ते कपिल के शो पर खास मेहमान आते हैं। हंसी मजाक के ठहाके लगाये जाते हैं। लेकिन उसके बाद भी ये शो चौथे नंबर पर बना हुआ है।

    कौन बनेगा करोड़पति 13

    कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन हाल में ही शुरू हुआ है। इस शो को ऑडियंस की तरह अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। हाल में शो पर ओलंपिक विनर भी आये थे। इसके अलावा शो का नया कांसेप्ट भी लोगों को पसंद आ रहा है। इसलिए ये शो पांचवे स्थान पर बना हुआ है।