प्रियंका चोपड़ा को एम्बेसडर पद से हटाने पर अब यूएन ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब !

    प्रियंका चोपड़ा मामले में अब यूएन ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब !

    प्रियंका चोपड़ा को एम्बेसडर पद से हटाने पर अब यूएन ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब !

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनली इतनी पॉपुलर है कि पाकिस्तान को उनकी ये पॉपुलैरिटी और अपने ही देश को सपोर्ट करना हजम नहीं हुआ था। पिछले दिनों एक अमेरिका के एक इवेंट में एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका पर न्यूक्लियर वॉर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें करार जवाब दिया। अब प्रियंका की इस हाज़िरजवाबी के बाद पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र शांति सद्भावना राजदूत के पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट के जरिये ये बात कही है।

    प्रियंका चोपड़ा को एम्बेसडर पद से हटाने पर अब यूएन ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब !

    पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने पिछले दिनों ट्वीट और फिर लेटर लिखते हुए प्रियंका चोपड़ा को संयुक्त राष्ट्र शांति सद्भावना राजदूत से हटाने की मांग की थी। उन्होंने यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा एच फोरे को लेटर लिखकर प्रियंका पर भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु हमले का समर्थन देने का आरोप लगाया था। उन्होंने निदेशक से मांग की थी कि प्रियंका को यूनिसेफ के एम्बेसडर पद से हटाया जाये। अब इस मामले में में यूनिसेफ की तरफ से जवाब आया है।

    यूनिसेफ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के स्पोक्सपर्सन स्टीफन डुजारिक ने कहा कि प्रियंका अपने व्यक्तिगत विचार व्यक्त करने का अधिकार रखती हैं। स्टीफन ने आगे कहा  'जब यूनिसेफ गुडविल ऐंबैसडर्स अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते हैं, तब उनके पास उन मुद्दों पर बोलने का अधिकार होता है, जिनमें उन्हें इंटरेस्ट है या वह जिसकी चिंता करते हैं। वैसे ये पाकिस्तान को करारा जवाब है।

    बता दें, इससे पहले एक इवेंट के दौरान पाकिस्तान की महिला को जवाब देते हुए प्रियंका ने दुनिया में शांति बनाए रखने की बात कही थी जिसके बाद ये विवाद इतना बढ़ गया। फ़िलहाल प्रियंका अमेरिका में ही अपने परिवार के साथ हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्हें जल्द ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा जा सकेगा।