तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री!

    'सांड की आंख' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री!

    तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री!

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आँख’ को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। ‘सांड की आंख’ उत्तर प्रदेश की वेटरन शूटर्स चन्द्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की रियल लाइफ कहानी पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में जोहड़ी गाँव से आने वाली इन दादियों की कहानी को स्क्रीन पर बहुत पसंद किया जा रहा है। 25 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए तैयार इस फिल्म की हर स्क्रीनिंग से बहुत ज़बरदस्त रिएक्शन निकल सामने आ रहे हैं। यहाँ देखिए ‘सांड की आंख’ का फिल्म रिव्यू: 

    शूटर दादी के नाम से पहचाने जाने वालीं दादी चन्द्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में पहली बार बन्दूक थामी थी और निशाना लगाया था। इसके बाद दुनिया भर में उनकी पहचान ऐसी फैली कि आज भी उन्हें देश ही नहीं विदेशों में पहचाना जाता है। ‘सांड की आंख’ को बहुत इमोशनल और इन्स्पिरेशन से भरी फिल्म बताया जा रहा है और माना जा रहा है कि ये फिल्म महिलाओं के मनोबल को मज़बूत करने में बहुत योगदान देगी। इसीलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।