वरुण धवन को एअरपोर्ट पर फैन ने किया प्रोपोज, बदले में मिली किस !

    वरुण धवन को एअरपोर्ट पर फैन ने किया प्रोपोज, बदले में मिली किस !

    बॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन उस वक्त हैरान रह गए जब उनकी एक फैन, उनके सामने घुटनों पर बैठ गई और उसने वरुण को फूल देते हुए प्रोपोज कर डाला। हालांकि वरुण ने इस पूरी बात को बुत अच्छे से संभाला। वरुण के प्यारे बर्ताव ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

    ये सब कुछ हुआ मुंबई एअरपोर्ट पर, जब वो लन्दन से लौट रहे थे। वरुण के आने की खबर सुनकर उनके ढेरों फैन्स जुट गए थे। वरुण के आने के बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया। हर कोई वरुण को देखना चाहता था और उनके साथ ऑटोग्राफ या सेल्फी लेना चाहता था।

    लेकिन इस सब के बीच एक सबसे खूबसूरत लम्हा वो था जब एक लड़की अचानक वरुण के सामने अपने घुटनों पर बैठ गई। अक्सर ऐसी सिचुएशन में एक्टर्स भौंचक्के रह जाते हैं, लेकिन वरुण ने अपनी शांति नहीं खोई। बल्कि उन्होंने बड़ी बेहतरी से उस लड़की को माथे पर एक छोटी सी किस दी।

    यहां देखिए इस पूरे वाकये का विडियो:

    लड़की को वरुण के गाल पर किस करने का भी मौक़ा मिला। वरुण लन्दन से अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग से लौट रहे थे। उनकी फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रैल को रिलीज़ होने को तैयार है।