वरुण धवन की मौसी का निधन, सोनम कपूर-मलाइका अरोड़ा ने जताया दुख

    वरुण धवन की मौसी का निधन, सोनम कपूर-मलाइका अरोड़ा ने जताया दुख

     वरुण धवन की मौसी का निधन, सोनम कपूर-मलाइका अरोड़ा ने जताया दुख


    एक्टर वरुण धवन के लिए शनिवार को एक बुरी खबर आई। इस लॉकडाउन में उनकी मौसी का निधन हो गया है। वरुण ने इस बात क जानकारी अपनी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने मौसी के साथ फोटो शेयर करते हुए लव यू मासी और आरआईपी लिखा। वरुण ने नीचे संस्कृत में श्लोक भी लिखा है। जाहिर है इस खबर के बाद अब उनके घर में शोक का माहौल है।

    वरुण की इस पोस्ट के बाद बाकी एक्टर्स ने भी उन्हें सांत्वना देने के लिए अपने अपने कमेंट पोस्ट किए। सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा और नुसरत भरुचा ने वरुण की मौसी के लिए दुख जताया है। देखना होगा कि इस लॉकडाउन में वरुण मौसी के अंतिम संस्कार में पहुंच पाते हैं या नहीं।

    वरुण धवन भी बाकी स्टार्स की तरह घर में ही हैं। बीच बीच में वो अपने वर्कआउट वगैरह की फोटोज भी पोस्ट कर रहे थे। उनकी फिल्मों की बात करें वरुण धवन लॉकडाउन से पहले सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' शूट कर रहे थे। हालांकि अब ये फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है।