वरुण-नताशा ने अपनी शादी को ग्रैंड बनाने के लिए अनुष्का विराट के वेडिंग प्लानर को किया हायर
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें सुर्ख़ियों बनी हुई हैं। पहले दोनों की शादी की सिर्फ खबरें थी लेकिन अब वरुण के चाचा और एक्टर वरुण धवन ने दोनों की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है। उन्होंने हाल में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बताया उनका भतीजा वरुण इस रविवार को अपनी चाइल्डहुड गर्लफ्रेंड से शादी कर रहे हैं।
वहीं ताजा रिपोर्ट की माने तो वरुण और नताशा ने अनुष्का-विराट के वेडिंग प्लानर को हायर किया है। साल 2017 में इटली में हुई विराट और अनुष्का की शादी खूब सुर्ख़ियों में रही थी। अब वरुण और नताशा ने भी उन्ही वेडिंग प्लानर से अपनी शादी पप्लान करने की जिम्मेदारी दी है। ये शादी अलीबाग के एक रिसोर्ट में होने वाली हैं। इस रिसोर्ट में 25 बेडरूम मेंशन हैं।

5 दिनों तक चलने वाली इस शादी के फंक्शन 22 तारीक से शुरू जायेंगे। खास बात ये है कि कपल ने सनसेट के बाद 7 फेरे लेंगे। मतलब अलीबाग के खूबसूरत सनसेट के दौरान ये कपल शादी के बंधन में बंध रहा होगा। अपनी शादी में नताशा खुद का डिजाईन किया होगा लहंगा पहनेंगी। कुनाल रावल वरुण के लिए डिज़ाइन कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी को संगीत सेरेमनी होगी, 23 को मेहंदी की रस्म, 24 को दोनों शादी के बंधन में बंध जायेंगे और 26 को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन। इसी बीच खबरें ये भी हैं कि इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नज़र आयेंगे। बताया जा रहा है संगीत नाईट पर स्टार्स द्वारा कुछ शानदार परफॉरमेंस देखने को मिलेंगी। अर्जुन कपूर, जान्हवी, ख़ुशी कपूर, सारा अली खान, मलाइका अरोड़ा, शशांक खेतान, जैकी भगनानी, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, अनिल कपूर, नीतू कपूर,रिया कपूर हर्षवर्धन कपूर, और कियारा अडवाणी नजर आयेंगे। खबरें ये भी हैं कि डेविड धवन के अच्छे दोस्त सलमान खान भी इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।
बता दें, वरुण और नताशा कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। नताशा वरुण की लाइफ में तब से जब वो सुपरस्टार भी नहीं थे। अब दोनों अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। वैसे पहले दोनों मई 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन दुनिया भर में फैले कोरोना ने इसका काम बिगाड़ दिया। अब कपल इस जनवरी शादी के बंधन में बंध जायेगा।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें