वरुण -नताशा की शादी के मंडप की तस्वीरें आई सामने, ऐसी है सजावट

    वरुण -नताशा की शादी के मंडप की तस्वीरें आई सामने, ऐसी है सजावट

    वरुण -नताशा की शादी के मंडप की तस्वीरें आई सामने, ऐसी है सजावट

    वरुण धवन और नताशा दलाल आज अलीबाग के रिसोर्ट में शादी कर रहे हैं। कड़ी सिक्यूरिटी के बीच दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच अलीबाग के रिसोर्ट में सजे मंडप की तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूबसूरत हैं। मंडप को सुंदर लाल और गुलाबी फूलों से सजाया गया है। ये मंडप वाटर पुल के पास है जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। दूल्हा दुल्हन और परिवार के बैठे के लिए मंडप के निचे रॉयल कुर्सियों का बंदोबस्त किया हुआ है।

    वरुण -नताशा की शादी के मंडप की तस्वीरें आई सामने, ऐसी है सजावट

    बीती रात दोनों की हल्दी, मेंहदी और संगीत की रस्म पूरी की गई थी। आज दोपहर 12:30 बजे से दोनों की शादी की रस्म शुरू हो चुकी हैं। खबरों की माने तो दोनों मंडप के नीचे आ गए हैं। दोनों ने अपने मेहमानों और स्टाफ को फोन या कैमरा का न इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी है।


    बता दें, वरुण और नताशा कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। नताशा वरुण की लाइफ में तब से जब वो सुपरस्टार भी नहीं थे। अब दोनों अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। वैसे पहले दोनों मई 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन दुनिया भर में फैले कोरोना ने इसका काम बिगाड़ दिया। आज दोनों 7 फेरे ले रहे हैं। शादी के बाद 26 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं। वहीं ताजा रिपोर्ट की माने तो दोनों टर्की में अपना हनीमून मना रहे हैं।