लॉकडाउन में सफ़ेद हुए करण जौहर के बाल, वरुण धवन ने शेयर किया ग्रे लुक

    लॉकडाउन में सफ़ेद हुए करण जौहर के बाल, वरुण धवन ने शेयर किया ग्रे लुक

    लॉकडाउन में सफ़ेद हुए करण जौहर के बाल, वरुण धवन ने शेयर किया ग्रे लुक

    बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इस लॉकडाउन में अपने दोनों बच्चों और माँ हीरू जोहर के साथ समय बिता कर काफी खुश हैं। करण लगभग हर रोज़ अपने बच्चों यश और रूही के साथ फन वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। लेकिन इस लॉकडाउन ने उनके बालों को ग्रे कर दिया है। दरअसल, लॉकडाउन की वजह से करण बाल कलर नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए अब उनके बच्चे बुड्ढा बोलने लगे हैं।

    लेकिन करण जौहर का ओरिजिनल ग्रे लुक वरुण धवन का खूब पसंद आया। वरुण का करण का ये लुक बांड फिल्मों के विलेन की तरह लगा। दरअसल, शुक्रवार को ये दोनों सेलेब्स वरुण और करण लाइव वीडियो के जरिये अपने फैंस के साथ जुड़े। मौका वरुण के बर्थडे का था लेकिन सुर्खियां तो करण के सफ़ेद और ग्रे बालों ने बटोरी। इस लाइव सेशन में वरुण करण के ग्रे बाल देख कर काफी हैरान थे। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें करण का ये ग्रे लुक छा गया।

    बता दें, करण इन दिनों अपने बाल कलर बेशक नहीं करवा पा रहे हैं लेकिन जितना टाइम वो अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं उससे वो बहुत खुश हैं। करण ने अपने बच्चों के छोटे छोटे वीडियोस पर अब पूरी सीरीज ही चला दी है। उनकी हर एक्टिविटी को करण कैमरे में कैद कर अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।