वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल अपनी शादी में पहनेंगी खुद का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा

    नताशा दलाल अपनी शादी में पहनेंगी खुद का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा

    वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल अपनी शादी में पहनेंगी खुद का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वरुण और नताशा दलाल 23-24 जनवरी को अलीबाग में शादी करने जा रहे हैं। इस शादी को गुपचुप रखा गया और सिर्फ 20 से 30 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। अब दोनों की शादी से जुड़ी एक और ताजा खबर समाने आई है। बताया जा रहा है कि शादी में नताशा अपना ही डिजाईन किया हुआ लहंगा पहनने वाली हैं।

    ये बेहद कम लोग जानते हैं कि नताशा पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं और अपनी शादी की ऑउटफिट पर खुद ही काम कर रही है। अब जो भी हो फैंस को तो दोनों की शादी का इंतजार है।

    वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा दलाल अपनी शादी में पहनेंगी खुद का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा

    बता दें, वरुण और नताशा कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। नताशा वरुण की लाइफ में तब से जब वो सुपरस्टार भी नहीं थे। अब दोनों अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। वैसे पहले दोनों मई 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन दुनिया भर में फैले कोरोना ने इसका काम बिगाड़ दिया। अब कपल इस जनवरी शादी के बंधन इ बंध जायेगा।