संजीदा शेख़ और वत्सल सेठ का 'एक हसीना थी' वापस लौट आया है, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

    संजीदा शेख़ और वत्सल सेठ का 'एक हसीना थी' वापस लौट आया है

    संजीदा शेख़ और वत्सल सेठ का 'एक हसीना थी' वापस लौट आया है, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

    साल 2014 में वत्सल सेठ और संजीदा शेख का सीरियल ‘एक हसीना थी’ टेलीकास्ट हुआ था। जब शो शुरू हुआ था तो उम्मीद नहीं थी कि आज तक ऑडियंस इसे भूल नहीं पाई होगी। ‘एक हसीना थी’ अमेरिकन सीरीज रिवेंज पर बेस्ड था जिसके हिंदी वर्जन को खूब पसंद किया गया। इस शो में दुर्गा के किरदार में संजीदा और शौर्या के किरदार में वत्सल सेठ की दुश्मनी वाली केमिस्ट्री को हिट हुई थी। अब ऑडियंस के लिए अच्छी खबर है कि ये शो टीवी पर वापस लौट रहा है। इसकी जानकारी खुद वत्सल सेठ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी।

    वत्सल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘ये हसीना थी’ वापस से स्टारप्लस HD पर शाम 5 बजे से दिखाया जायेगा।

    बता दें, देशभर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन है। ऐसे में नए शोज़ की शूटिंग ठप पड़ी है। इसलिए ऑडियंस की डिमांड पर पुराने हिट शोज़ को वापस दिखाया जा रहा है। दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस, शक्तिमान, ब्योमकेश बक्शी के बाद बाकी चैनल्स पर भी उनके हिट प्रोग्राम लौट आये हैं। सारा भाई वर्सेज सारा भाई, खिचड़ी जैसे प्रोग्राम अब दोबारा देखे जा सकते है।