कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन; अक्षय, अमिताभ, तापसी समेत बॉलीवुड एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि!

    कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन

    कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन; अक्षय, अमिताभ, तापसी समेत बॉलीवुड एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि!

    बॉलीवुड की वेटरन कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया। उन्हें 20 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के साथ मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उनका अंतिम संस्कार मलवानी, मलाड में आज किया जाएगा।

    71 साल की सरोज खान का करियर बॉलीवुड में 40 साल से भी लंबा रहा। इन सालों में उन्होंने बॉलीवुड के लिए 2000 से भी ज्यादा गानों के लिए कोरियोग्राफी की। तीन बार नेशनल अवार्ड जीतने वालीं सरोज जी ने ‘एक दो तीन’, ‘डोला रे डोला’ और ‘ये इश्क हाय’ जैसे बेहद पॉपुलर गाने कोरियोग्राफ किए थे। सरोज खान को 80 के दशक में पोपुलारिटी मिली जब उन्होंने ‘मैं नागिन तू सपेरा’ और ‘हवा हवाई’ जैसे गानों के लिए कोरियोग्राफी की। पिछले कुछ सालों में वो नए प्रोजेक्ट्स को लेकर थोड़ी चूजी हो गई थीं। नई फिल्मों में उन्होंने 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और पिछले साल आई ‘मणिकर्णिका’ में काम किया था।

    कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन; अक्षय, अमिताभ, तापसी समेत बॉलीवुड एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि!

    करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ का गाना ‘तबाह हो गए’ उनकी आखिरी कोरियोग्राफी है। सरोज जी के निधन पर बॉलीवुड में शोक का माहौल है। अक्षय कुमार ने सरोज जी के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि वो कोरियोग्राफी को इतना आसान बना देती थीं कि कोई भी डांस कर सकता था। वहीं डायरेक्टर हंसल मेहता ने सरोज जी के जाने को ‘बॉलीवुड में एक युग का अंत’ बताया। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि उनके ‘हाथ जुड़े हैं और मन अशांत’। सरोज जी को याद करते हुए तापसी पन्नू ने कहा ‘कम से कम मुझे आपके साथ डांस करने का मौका मिला था।’ उन्होंने कहा कि वो अब सरोज जी से जुड़ी याद को और कस के गले लगाकर रखेंगी। सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें इस तरह श्रद्धांजलि दी: