नहीं रहे उमराव जान जैसी फिल्मों का म्यूजिक बनाने वाले खय्याम, बिमारी के चलते हुआ निधन !

    नहीं रहे उमराव जान जैसी फिल्मों का म्यूजिक बनाने वाले खय्याम !

    नहीं रहे उमराव जान जैसी फिल्मों का म्यूजिक बनाने वाले खय्याम, बिमारी के चलते हुआ निधन !

    हिंदी सिनेमा को एक अलग दर्जे पर ले जाने वाले दिग्गज संगीतकार खय्याम का कल 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। खय्याम काफी समय से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी हालत गंभीर बताई गई और देर शाम उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। खय्याम के यूं चले जाने से संगीत जगत में शोक मनाया जा रहा है।

    ख़य्याम ने 'हीर रांझा'  में अपने मधुर संगीत से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद शोला और शबनम जैसी फिल्मों ने इन्हें बड़े संगीतकर के रूप में स्थापित कर दिया। खय्याम ने कई हिट फिल्मों के लिए गाने बनाये। इस लिस्ट में 'कभी-कभी' और 'उमराव जान' भी शामिल है। इन फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबान से उतरे नहीं है। खय्याम को अलग और बेतरीन संगीत बनाने के लिए नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।