सलमान खान के साथ रूस जाने से पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में हुआ था जबरदस्त झगड़ा? जानिए

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में हुआ था जबरदस्त झगड़ा?

    सलमान खान के साथ रूस जाने से पहले कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में हुआ था जबरदस्त झगड़ा? जानिए

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का रिश्ता अब शायद किसी से छुपा नहीं है। दोनों के अफेयर से लेकर साथ घूमने फिरने के किस्से अब जग जाहिर हो चुके हैं। इस बीच दोनों के रोका सेरेमनी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। अब बताया ज रहा है कि इसी खबर की वजह दोनों का आपस में खूब झगड़ा हुआ।

    बताया जा रहा है कि सलमान खान के साथ रूस के लिए रवाना होने पहले विक्की और कैटरीना में जबरदस्त झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की वजह दोनों की सगाई और रोका सेरेमनी की खबरें थीं। दोनों जानना चाहते थे कि किसकी टीम के जरिये ये गलत खबर लीक हुई है। इस लड़ाई के बाद कैटरीना, सलमान के साथ फ़िल्म 'टाइगर3' की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो गई।

    बता दें, लंबे समय से कैटरीना और विक्की के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई इवेंट, पार्टीज़ में साथ स्पॉट किया गया है। लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है। दोनों के अफेयर की खबर की पुष्टि तो अनिल कपूर के बेटे  हर्षवर्धन कपूर ने कर दी थी। कुछ समय पहले जब हर्षवर्धन से पूछा गया था कि, 'बॉलीवुड की उस अफवाह के बारे में बताइए, जिस पर उन्हें विश्वास है'। तो उन्होंने कहा था, 'विक्की और कैटरीना एक साथ हैं, यह सच है'। उन्होंने आगे कहा, 'क्या मैं यह कहने के लिए मुसीबत में पड़ने वाला हूं? मुझे नहीं पता।’ हर्षवर्धन की इस पुष्टि के बाद से दोनों के अफेयर की खबर तेजी से फैल गई। फ़िलहाल दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।