विक्की कौशल मेघना गुलजार की फिल्म निभाएंगे सैम मानेकशॉ का किरदार, लुक देखकर हो जाएंगे हैरान

    विक्की कौशल मेघना गुलजार की फिल्म निभाएंगे सैम मानेकशॉ का किरदार

    विक्की कौशल मेघना गुलजार की फिल्म निभाएंगे सैम मानेकशॉ का किरदार, लुक देखकर हो जाएंगे हैरान

    विक्की कौशल बॉलीवुड में दिन ब दिन सफलता की सीढ़िया चढ़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में वो कई फिल्मों नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म भूत का पोस्टर सामने आया और उनकी अगली फिल्म का लुक सामने आया है। वो मेघना गुलजार की अगली बायोपिक फिल्म में 1971 भारत पाक युद्ध के हीरो सैम मानिकशॉ का रोल करेंगे। नए लुक में वो बिलकुल सैम मानिकशॉ जैसे नजर आ रहे हैं।

    इस फिल्म का नाम 'सैम' होगा। जिसका ऐलान आज ही किया गया है क्योंकि 27 जून 2008 को ही सैम मानेकशॉ का निधन हुआ था। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि इस बायोपिक में रणवीर सिंह नजर आएंगे। हालांकि अब ये फिल्म विक्की कौशल के हाथ में आ गई है। ये बायोपिक 2021 में रिलीज होगी। मेघना इसे डायरेक्ट कर रही हैं और रॉनी स्क्रूवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को 'राजी' फेम भवानी अइयर और 'बधाई हो' फेम शांतनु श्रीवास्तव ने लिखा है।

    सैम मानेकशॉ 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध को हीरो रहे। उनकी रणनीतियों के चलते भारत वो लड़ाई जीता था। वो भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। उनके देशप्रेम और देश के प्रति निस्वार्थ सेवा के चलते उन्हें 1972 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। मानेकशॉ की बायोपिक बनाने वाली मेघना गुलजार फिल्हाल एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'छपाक' बना रही हैं। जिसमें दीपिका लक्ष्मी का रोल कर रही हैं।


    वैसे बायोपिक की बात करें विक्की सरदार उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आएंगे। इस फिल्म से भी उनका लुक सामने आ चुका है। हालांकि खबरें थी कि इस बायोपिक को इमरान खान करेंगे। खबरें तो ये भी हैं कि विक्की राकेश शर्मा की बायोपिक में नजर आ सकते हैं। विक्की की आने वाली फिल्मों में 'भूत' हैं। ये एक सीरीज फिल्म होगी। इसके अलावा 'तख्त' और 'अश्वथामा' में भी नजर आएंगे।