लॉकडाउन में विक्की कौशल का जोश हुआ हाई, कैटीरना ने उरी स्टाइल में किया बर्थडे विश

    विक्की कौशल का जोश हुआ हाई, कैटीरना ने उरी स्टाइल में किया बर्थडे विश

    लॉकडाउन में विक्की कौशल का जोश हुआ हाई, कैटीरना ने उरी स्टाइल में किया बर्थडे विश

    विक्की कौशल आज यानी 16 मई को 32 साल के हो गए हैं। उन्हें फैंस के अलावा बॉलीवुड से भी काफी प्यार मिल रहा है। वैसे तो उन्हें हजारों लाखों लोग जन्मदिन विश कर चुके होंगे लेकिन एक विश काफी खास है और वो है उनकी कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की। बॉलीवुड गलियारे में कैटरीना कैफ विक्की कौशल की कथित गर्लफ्रेंड मानी जाती है।

    कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं। लॉकडाउन से पहले दोनों साथ में कुछ पार्टीज में पहुंचे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की। बात करते हैं विक्की के जन्मदिन की तो कैटरीना ने एक एनीमेशन बनाया कर अपनी स्टोरी में शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जोश हमेशा हाई रहे। हैप्पी बर्थडे। इसके साथ ही विक्की कौशल का एनिमेशन है जो हाउज द जोश हाई सर के डायलॉग के साथ ऊपर उड़ जाता है। वाकई में कैटरीना का ये विश करने का सबसे अनोखा तरीका है।

    विक्की आज 32 के हो गए हैं और इस उम्र में उन्होंने कामयाबी का अच्छा खासा स्वाद भी चख लिया है लेकिन इसके पीछे उनकी जबरदस्त मेहनत और लगन भी है। नेशनल अवॉर्ड पा चुके विक्की को आज उरी, मसान, राजी, संजू जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।