विद्या बालन ने कूड़ा उठाने वाली कर्मचारी का ऐसे किया शुक्रिया, वीडियो देखकर दिल खुश हो जायेगा

    विद्या बालन ने कूड़ा उठाने वाली कर्मचारी का ऐसे किया शुक्रिया

    विद्या बालन ने कूड़ा उठाने वाली कर्मचारी का ऐसे किया शुक्रिया, वीडियो देखकर दिल खुश हो जायेगा

    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देख लॉकडाउन है। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया था। इस लॉकडाउन में जरुरी चीज़ों की सेवाएं मिलती रहेगी। लोगों से अपील की गई कि वो 21 दिनों अपने घर में सुरक्षित रहे। ऐसे में हमारे बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स अपने अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। कुछ डोनेट कर रहे हैं तो कुछ ऐसी स्थिति में काम कर रहे लोगों का हौसला बड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बाहर कूड़ा उठाने वाली एक कर्मचारी को थैंक्यू बोल रही हैं।

    ये वीडियो तनुज गर्ग द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में विद्या नज़र नहीं आ रही। लेकिन आप उनकी आवाज सुन सकते हैं। विद्या बाहर कर्मचारी को ‘मैडम बोल कर संबोधित करती हैं। फिर थैंक्यू बोलती हैं। ये बेहद ही खूबसूरत वीडियो है।

    बता दें,  कोरोना पीड़ितो की मदद के लिए पूरा बॉलीवुड एक हो गया है। लॉकडाउन की वजह से दिहाड़ी मजदूरों का काम बंद हो गया। ऐसे में अक्षय कुमार, राजकुमार राव, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, वरुण धवन, तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना, करीना, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, जैसे सेलेब्स मदद के लिए सामने आये हैं। वहीं विद्या का इस तरह से हौसला बढ़ाना दिल कर रहा है।