'अर्जुन रेड्डी' को भा गई 'कबीर सिंह' की कियारा आडवाणी, तारीफ में भेजा लैटर!

    'अर्जुन रेड्डी' को भा गई 'कबीर सिंह' की कियारा आडवाणी, तारीफ में भेजा लैटर!

    'अर्जुन रेड्डी' को भा गई 'कबीर सिंह' की कियारा आडवाणी, तारीफ में भेजा लैटर!

    शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह विवादों के बावजूद जबरदस्त कलेकशन कर रही है। फिल्म ने हफ्ते भर में ही 134 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। लोगों इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। तभी वीकडेज में भी फिल्म की कमाई में ज्यादा कमी नहीं आई। 'कबीर सिंह' साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। और दोनों ही फिल्मों को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग के लिए उनकी काफी तारीफ हुई है। उनका इंटेंस लुक लोगों के पसंद आया है। 

    वहीं कियारा इसमें एक मासूम सी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं और ये मासूमियत अर्जुन रेड्डी के हीरो विजय देवरकोंडा को बहुत पसंद आई है। उनको कियारा आडवाणी का काम इतना अच्छा लगा है कि उन्होंने अपने हाथ से लेटर लिखकर कियारा की तारीफ की है। कियारा भी इस तारीफ से बहुत खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विजया का शुक्रिया अदा भी किया है। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा को भी उनके रोल के लिए उन्हें काफी पसंद किया गया था। दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।