विकास दूबे एनकाउंटर में बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी हो रहे हैं ट्रेंड, जानिए वजह

    विकास दूबे एनकाउंटर में बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी हो रहे हैं ट्रेंड

    विकास दूबे एनकाउंटर में बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी हो रहे हैं ट्रेंड, जानिए वजह

    कानपूर के बिकरु गांव में 8 पुलिस वालों की हत्या कर फरार होने वाला विकास दूबे आज सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। करीब हफ्ते भर गायब होने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार दोपहर को उज्जैन मंदिर से विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। अब इस पूरे में मामले में बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। चलिए बताते हैं क्यों-

    विकास को उज्जैन से कानपूर ले जाया जाता है। रास्ते में पुलिस की गाडी पलट जाती है, इस स्थिति का फायदा उठा कर विकास दूबे भागने की कोशिश करता है लेकिन फिर पुलिस एनकाउंटर में मारा जाता है। ये रोहित शेट्टी की फिल्मों की कहानी जैसा लग रहा है। रोहित शेट्टी की फिल्मों में इसी तरीके से ही उनके फ़िल्मी हीरो विलेन का मर्डर कर देते हैं जिसे एनकाउंटर बता दिया जाता है। अब इसी वजह से रोहित शेट्टी के मीम्स वायरल हो रहे हैं। आप भी देखिये-