प्रत्युषा बैनर्जी की मौत के 5 साल बाद खुलासा, विकास गुप्ता के साथ था अफेयर...इस वजह से हुआ ब्रेकअप

    प्रत्युषा बैनर्जी की मौत के 5 साल बाद खुलासा, विकास गुप्ता के साथ था अफेयर

    प्रत्युषा बैनर्जी की मौत के 5 साल बाद खुलासा, विकास गुप्ता के साथ था अफेयर...इस वजह से हुआ ब्रेकअप

    बिग बॉस 11 के मास्टर माइंड और प्रोड्यूसर विकास गुप्ता अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले विकास ने अपने फैंस को बताया था कि वो बाइसेक्सुअल हैं। वहीं उन्होंने अब एक और बड़ा खुलासा किया है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार, कृतिका कामरा से दोस्ती और प्रत्युषा बैनर्जी से अपने अफेयर का खुलासा किया।

    प्रत्युषा बैनर्जी की मौत के 5 साल बाद खुलासा, विकास गुप्ता के साथ था अफेयर...इस वजह से हुआ ब्रेकअप

    प्रत्युषा अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2016 में उन्होंने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। विकास ने बताया कि एक छोटे समय के लिए प्रत्युषा के साथ रिश्ते में थे। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस को उनके बाइसेक्सुअल होने की जानकारी लगी। विकास से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए गए तब उन्होंने बताया, 'मेरे पार्टनर को पता होता है कि मैं बाइसेक्सुअल हूं, चाहे वो लड़का हो या लड़की।' आगे उन्होंने कहा कि, मैं दो लड़कियों के साथ रिश्ते में रह चुका हूं जिनमें से एक प्रत्युषा बैनर्जी थी। और दूसरी का नाम मैं ले नहीं सकता।


    विकास ने बताया कि प्रत्युषा उनके बाइसेक्सुअल  होने के बारे में जानती थी। उन्होंने कहा-'हमारे ब्रेकअप के बाद प्रत्युषा को इस बारे में पता चला। हम थोड़े समय के लिए साथ थे। और ब्रेकअप की होने की वजह ये थी कि, उसे कई लोगों ने मेरे बारे में बुरा कहा। जिसके बाद वो मुझसे अलग हो गई। लेकिन मैं ब्रेकअप के बाद उससे बहुत नाराज था। जब मैंने उसे एक बार सड़क पर देखा तो उसे इग्नोर कर दिया था।'

    विकास से जब पूछा गया कि वो कभी प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज से मिले हैं? इस बारे में विकास ने बताया कि राहुल को उन्होंने हॉस्पिटल के बाहर चिप्स खाते हुए देखा था जब प्रत्युषा ने सुसाइड किया था। विकास में इसके अलावा भी कई सारे खुलासे किये। उनके मुताबिक रिश्तों में लोगों न उनका इस्तेमाल किया है। वो अपने परिवार से अलग रहते हैं।