अब विकास गुप्ता को हुआ कोरोना; खुद को किया होम क्वारंटाइन

    अब विकास गुप्ता को हुआ कोरोना

    अब विकास गुप्ता को हुआ कोरोना; खुद को किया होम क्वारंटाइन

    दूसरी लहर के बाद इंडिया में अब हालात थोड़े सुधर रहे हैं। लेकिन अभी भी कोरोना से पीछा नहीं छूटा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी पिछले दिनों कई सेलेब्स को कोरोना हुआ था। अब लेटेस्ट मामला विकास गुप्ता का आया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और यहीं उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। उन्होंने खुद को अब होम क्वारंटाइन कर लिया है।

    विकास ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं काफी सावधानी से रहा हूं लेकिन कहीं कुछ चूक हो गई। कोविड टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। अगर आप में से कोई मेरे संपर्क में आया है तो प्लीज लक्षण देख लीजिएगा और खुद का टेस्ट करवाइएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो लेकिन अगर आपको कोई मदद या जानकारी चाहिए तो मुझे एक मैसेज करना और जो बेस्ट कर सकता हूं करूंगा। सुरक्षित रहिए।''

    विकास के फैंस अब उनके लिए जल्द रिकवर होने की कामना कर रहे हैं। गौहर खान ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ''जल्दी से ठीक हो जाओ।'' कुमार सानू ने कहा, ''गेट वेल सून विकास भाई।'' शेफाली बग्गा ने भी उनकी जल्द ठीक होने की कामना की। बिग बॉस 14 में भी विकास गुप्ता को बुलाया गया था। इस शो से निकलने के बाद वो एक बार राखी सावंत के साथ स्पॉट किए गए थे। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने रूटीन की अकसर फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं।