कार्गो ट्रेलर: साइंस फिक्शन फिल्म में मॉडर्न यमराज बने हैं विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी भी कर रही हैं कमाल

    कार्गो ट्रेलर: साइंस फिक्शन फिल्म में मॉडर्न यमराज बने हैं विक्रांत मैसी

    कार्गो ट्रेलर: साइंस फिक्शन फिल्म में मॉडर्न यमराज बने हैं विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी भी कर रही हैं कमाल

    अगर आप साइंस फिक्शन फिल्मों को पसंद करते हैं तो अब आपको एक अच्छी फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विक्रांत मैसी और श्वेता त्रिपाठी ले आये हैं 'कार्गो'। ये एक अलग तरह की फिल्म है। ज्यादा ताम झाम नहीं है, ट्रेलर से एकदम साधारण सी लगेगी। लेकिन बस इसकी कहानी ही अलग है। फिल्म एक अलग दुनिया की कहानी है जिसमें विक्रांत आज के जमाने के राक्षक बने हैं और श्वेता उनकी असिस्टेंट।

    कार्गो ट्रेलर: साइंस फिक्शन फिल्म में मॉडर्न यमराज बने हैं विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी भी कर रही हैं कमाल

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है। करीब 3 मिनट के ट्रेलर में एक स्पेसशिप है जिसमें मरे हुए लोग आते हैं। बैकग्राउंड में विक्रांत मेसी अपने इस नीरस काम के बारे में बताते हैं। विक्रांत बताते हैं कि जो लोग पृथ्वी पर मर जाते हैं वो इस स्पेसशिप में आते हैं। वो लोगों को ठीक करते हैं, इसके बाद उनकी यादें मिटाते हैं और आखिर में वे लोगों का ट्रांजिशन कर देते है। विक्रांत का किरदार कई सालों से इस काम में अकेला लगा होता है। लेकिन जब उनकी असिस्टेंट युविष्का मतलब श्वेता त्रिपाठी की एंट्री होती है तो कहानी बदल जाती है।

    कार्गो ट्रेलर: साइंस फिक्शन फिल्म में मॉडर्न यमराज बने हैं विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी भी कर रही हैं कमाल

    इस फिल्म को आरती ने डायरेक्ट किया है। वहीं अनुराग कश्यप फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोग नए हैं। फिल्म पिछले साल मामी फेस्टिवल में रिलीज़ हो कर लोगों की तारीफें बटोर चुकी हैं। अब ये फिल्म 9 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।