विराट कोहली ने बताया अनुष्का की प्रेगनेंसी अनाउंस करके आई कैसी फीलिंग!

    विराट ने बताया अनुष्का की प्रेगनेंसी अनाउंस करके आई कैसी फीलिंग

    विराट कोहली ने बताया अनुष्का की प्रेगनेंसी अनाउंस करके आई कैसी फीलिंग!

    इंडिया में लोगों को सबसे ज़्यादा खुशी देने वाले दो ज़रिए हैं- क्रिकेट और बॉलीवुड। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी इसीलिए एक बहुत बड़ा मौका थी और फैंस इस जोड़ी को बहुत प्यार भी करते हैं। हाल ही में जब इस कपल ने अनाउंस किया की ये पेरेंट्स बनने वाले हैं और अनुष्का प्रेग्नेंट हैं, तो लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अब विराट ने अपनी आईपीएल टीम के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में, पिता बनने को लेकर अपनी फीलिङ्ग्स शेयर की हैं।

    विराट ने कहा, ‘ये एक इंक्रेडिबल फीलिंग है। ये आपके लिए चीजों को सही पर्सपेक्टिव देती है। ये बहुत खूबसूरत एहसास है। हम चाँद पर पहुँच गए थे। जब हमने अनाउंस किया, हमपर जिस तरह का प्यार बरसाया गया वो बहुत शानदार था। लोग हकीकत में बहुत इमोशनल थे और हमारे लिए खुश थे। हम इस दल में तीसरे सदस्य का स्वागत करने का इंतज़ार कर रहे हैं।’

    विराट ने बताया कि कोरोनावायरस के कारण उन्हें और अनुष्का को ढेर सारा समय साथ बिताने को मिला। उन्होने कहा, ‘अनुष्का और मैं घर पर थे, हमें कभी साथ में इतना समय बिताने को नहीं मिला, और सच कहूँ तो, जबसे हमने डेट करना शुरू किया था तबसे लेकर आज तक। हमने इससे ज़्यादा वक़्त कभी साथ नहीं बिताया।’