ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ अनुष्का शर्मा और इंडियन टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी दुनियाभर में छाई हुई है। लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक खूबसूरत नाम दे दिया। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली में बेहद करीबी परिवार और दोस्तों के सामने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुना। साल के आखिर में हुई ये ग्रैंड शादी आगे आने वाले कई सालों तक याद रहेगी। शादी की तैयारियां और प्लानिंग कुछ ऐसे की कई कि किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। लेकिन शादी होने के बाद दोनों ने अधिकारिक पुष्टि कर सभी को इस खुशखबरी के बारे में बताया।

    इसे पढ़ें : संगीत में विराट ने अनुष्का के लिए गाया किशोर कुमार का गाना !

    ये भी पढ़े- देखिये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शानदार शादी की सारी तस्वीरें !

    ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    लेकिन अब सवाल ये उठता है कि दोनों में से कौन घर और परिवार की जिम्मेदारी उठाएगा। क्योंकि दोनों ही अपने करियर के पीक पर हैं। लेकिन हमारे पास दोनों के शादी के बाद के कुछ समय की प्लानिंग है जिससे आप भी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि दोनों में समझदारी से शादी का फैसला लिया है।

    ये भी पढ़े- वीडियो: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हल्दी, सगाई और शादी की रस्म कुछ ऐसे हुई पूरी !

    ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    सबसे पहले तो आपको बता दें कि देश लौटने के बाद 21 दिसम्बर को परिवार और रिश्तेदारों के लिए दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। उसके बाद 26 दिसम्बर को मुंबई में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों के लिए दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी।

    ये भी पढ़े- तस्वीरें : आखिरकार विराट और अनुष्का ने कर दिया अपनी शादी का ऐलान !

    ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    इसके बाद दोनों साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो जायेंगे, जहां ये दोनों शादी के बाद अपना पहला न्यू इयर सेलेब्रिट करेंगे। इसके बाद विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने आने वाले क्रिकेट मैच की तैयारी में जुट जायेंगे और अनुष्का जनवरी पहले हफ्ते के बाद मुंबई वापस लौट आयेंगी। अनुष्का मुंबई लौट कर आनंद एल रॉय की फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी। इस फिल्म में वो एक बार फिर शाहरुख़ खान के साथ नज़र आएंगी।

    ये भी पढ़े- विराट और अनुष्का की शादी के खाने का मेन्यू जानकर आपके भी मुंह में पानी आ जाएगा !

    ये भी पढ़े- विराट और अनुष्का की शादी : बॉलीवुड और क्रिकेटर्स ने नवविवाहित जोड़े को दी खूब सारी दुआएं !

    ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    इसके बाद फ़रवरी 2018 में अनुष्का, वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘परी’ भी 9 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है। जिसके प्रमोशन और मार्केटिंग का काम भी उन्हें ही संभालना है। 

    ये भी पढ़े- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बारे में क्या आप ये बातें जानते हैं !

    ये हैं विराट और अनुष्का के शादी के बाद के प्लान, इस वजह से रहेंगे दूर !

    तो वहीं विराट साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट और वनडे मैच की सीरीज खेल कर फ़रवरी एंड या मार्च में ही वापस लौटेंगे। अब इससे तो साफ़ है कि दोनों लम्बे समय तक एक दूसरे से दूर रहेंगे। और शायद आगे भी ये दोनों एक दूसरे को उतना टाइम न दे पाए।

    ये भी पढ़े- जानिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी तब से अब तक !