विवेक ओबेरॉय को सोशल मीडिया पर 'नेपोटिज्म की पैदईश' बोले जाने पर बचाव में आए संजय गुप्ता!

    विवेक ओबेरॉय के बचाव में आए संजय गुप्ता

    विवेक ओबेरॉय को सोशल मीडिया पर 'नेपोटिज्म की पैदईश' बोले जाने पर बचाव में आए संजय गुप्ता!

    विवेक ओबेरॉय ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब वो सबसे प्रॉमिसिंग यंग एक्टर्स में से एक थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘कम्पनी’ में विवेक की एक्टिंग को आज भी लोहा माना जाता है। उस वक़्त हर किसी ने कहा था कि विवेक जैसा कमाल का एक्टर आने वाले सालों में शायद ही कोई आए। लेकिन हाल ही में विवेक ट्विटर पर चल रही बॉलीवुड में बाहरी वर्सेज़ इनसाइडर की डिबेट में फंस गए, जो सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुई है। इस बहस में एक यूजर ने विवेक को ‘नेपोटिज्म की पैदाइश’ तक कह दिया।

    लेकिन तब डायरेक्टर संजय गुप्ता ट्विटर पर विवेक के बचाव में आ गए। इस यूजर के कमेन्ट का जवाब देते हुए संजय ने बताया कि विवेक के डेब्यू में उनके पिता सुरेश ओबेरॉय का कोई हाथ नहीं था।

    संजय ने कहा, ‘ये क्या बकवास है! आपको कोईइ आईडिया भी है कि रामू (राम गोपालवर्मा) की ‘कम्पनी’ में रोल पाने के लिए विवेक ओबेरॉय को क्या-क्या करना पड़ा था? उनके डैड का इसमें कोई रोल नहीं था। और उनकी परफॉरमेंस... डेफिनेटली ऑल टाइम बेस्ट डेब्यूज़ में से एक थी।’ विवेक ने अपना बचाव करने के लिए संजय का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ऐसे कमेन्ट एक एक्टर की सालों-साल की मेहनत पर बट्टा लगा देते हैं।

    विवेक ने लिखा ‘सच के लिए खड़ा होने का शुक्रिया। हम में से बहुतों ने मुश्किल रास्ता चुना और सिर्फ़ टैलेंट और मेरिट पर विश्वास किया। ये बहुत गलत लगता है जब लोग इस तरह बिना जानकारी के कमेन्ट करते हैं। ऐसा एक कमेन्ट आपकी स्ट्रगल और हिम्मत के कई साल एक साथ ख़राब कर देते हैं।’